
बलूचिस्तानः बलूचिस्तान की एक एक्टिविस्ट करीमा बलोच ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षाबंधन की बधाई देने के साथ ही बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने के लिए उन्हें शुक्रिया भी कहा है। बलोच ने अपने संदेश में कहा, हम अपनी जंग खुद लड़ेंगे। हम चाहते हैं कि आप हमारी आवाज बन जाएं और दुनिया भर में हमारी आवाज पहुंचाएं।
करीमा ने मोदी को बधाई देते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वे कहती हैं, बलूचिस्तान की एक बहन आपको भाई मानकर कुछ कहना चाहती है। मेरा नाम करीमा बलोच है। मैं बलूचिस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन की चेयरपर्सन हूं। हमारे लोग पाकिस्तानी आर्मी के हाथों मारे गए है या कई लापता किए गए हैं। बलूचिस्तान की कई बहनें अपने भाइयों की राह ताक रही हैं। शायद वो कभी लौटकर न आएं और बहनों का इंतजार शायद कभी खत्म ही न हो।
लेकिन रक्षाबंधन के हवाले से ये कहना चाहते हैं कि बलूचिस्तान की सभी महिलाएं आपको बहन मानती हैं और आपसे ये दरखास्त करती हैं कि आप यहां जीनोसाइड, ह्यूमन राइट्स वॉयलेशन के खिलाफ इंटरनेशनल फोरम पर बलूचिस्तान की आवाज बनेंगे। बलूचिस्तान की उन बहनों की आवाज बनेंगे जिनके भाई लापता हैं। गुजराती में मोदी को दिए संदेश में करीमा कहती हैं- जिस तरह आप बलूचिस्तान के लोगों के लिए खड़े हुए हैं। उसके लिए अापका बहुत-बहुत धन्यवाद।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website