Wednesday , June 10 2026 11:45 PM
Home / News / India / खदान से निकला ऐसा हीरा, जिसने बदली ठेकेदार की जिंदगी

खदान से निकला ऐसा हीरा, जिसने बदली ठेकेदार की जिंदगी

6
पन्ना (मप्र) : हीरे की खदानों के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की एक हीरा खदान से एक ठेकेदार को आज 3.39 लाख रुपए की कीमत का 3.39 कैरेट वजन का हीरा मिला है। इस हीरे को उसने जिला हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है।

जिला हीरा अधिकारी आर के दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले देवी दयाल (43) को जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर देहलान चौकी की हीरा खदान से आज दोपहर जैम क्वालिटी का एक हीरा मिला। जिसे उसने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। उन्होंने बताया कि हीरे का वजन 3.39 कैरेट है तथा इसकी कीमत 3.39 लाख लाख रुपए है। हीरे की नीलामी के बाद प्राप्त धनराशि में से 11.5 फीसद रायल्टी की राशि काट कर शेष राशि ठेकेदार दयाल को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *