Wednesday , June 17 2026 1:42 AM
Home / Sports / मार्सेली के पूर्व अध्यक्ष पापे डियोफ की कोरोना वायरस के कारण हुआ निधन

मार्सेली के पूर्व अध्यक्ष पापे डियोफ की कोरोना वायरस के कारण हुआ निधन


मार्सेली फुटबाॅल क्लब के पूर्व अध्यक्ष पापे डियोफ का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। डियोफ का जन्म चाड में हुआ था लेकिन उनके पास फ्रांस और सेनेगल की नागरिकता थी।
उन्होंने 2005 से 2009 तक क्लब की मजबूत टीम तैयार करने में अहम भूमिका निभाई जिससे वह 2010 में लीग वन खिताब जीतने में सफल रही। उन्हें फ्रांस में कोविड-19 के उपचार के लिये मंगलवार को डकार से नीस के लिये रवाना होना था लेकिन इससे पहले उनकी सांसे थम गयीं।