
कोरोना का कहर पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से कई लोग अफनी जान गवा चुके हैं। वहीं हाल ही में हाॅलीवुड एक्ट्रेस हिलेरी हीथ का भी कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। हिलेरी हीथ 74 साल की थीं। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, हिलेरी के बेटे एलेक्स विलियम्स ने उनकी मौत की पुष्टि की है। एलेक्स ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि वो पिछले हफ्ते से कोविड-19 से जूझ रही थीं।
हिलेरी हॉरर फिल्म ‘विचफाइंडर जनरल के लिए जानी जाती हैं। हिलेरी का जन्म इंग्लैंड के लीवरपूल में हुआ था। साल 1974 में हिलेरी ने टैलेंट एजेंट डंकेन हीथ के साथ शादी की थी। 1989 में दोनों का तलाक हो गया। 1968 में हिलेरी ने मिशेल रीव्स की फिल्म ‘विचफाइंडर जनरल’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। एक्टिंग से सन्यांस लेने के बाद उन्होंने 1995 में आई फिल्म ‘एन ऑफुली बिग एडवेंचर’ और 1997 ‘नील बाय माउथ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website