Sunday , April 26 2026 4:49 AM
Home / News / कोरोना वायरस संक्रमितों के लिए खतरनाक साबित हो रहा वेंटिलेटर, 80% मरीजों की गई जान

कोरोना वायरस संक्रमितों के लिए खतरनाक साबित हो रहा वेंटिलेटर, 80% मरीजों की गई जान


दुनिया में कोरोना वायरस से 2.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है और 30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। । इसी बीच न्यूयॉर्क से खबर आ रही है कि संक्रमण से जूझ रहे लगभग 80% मरीजों की मौत वेंटिलेकर पर हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के कारण शायद मरीजों का संक्रमण और बढ़ रहा है। ये नई जानकारी तब सामने आई है, जब बहुत से देश अपने यहां ज्यादा से ज्यादा वेंटिलेटर का बंदोबस्त करने में लगे हैं। यहां तक कि भारत में भी दूसरे देशों से वेंटिलेटर की खरीदी के अलावा लोकल स्तर पर इसे बनाने पर जोर दिया जा रहा है. कोरोना वायरस के नया होने के कारण अभी भी वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के पास पूरी जानकारी नहीं है, बल्कि वे आसपास और मरीजों के साथ घट रही बातों को देखते हुए अनुमान लगा रहे हैं।
ऐसे ही न्यूयॉर्क के डॉक्टरों ने अनुमान लगाया है कि शायद वेंटिंलेटर की वजह से कोरोना का संक्रमण कम होने की बजाए और बढ़ रहा है। ऐसे मरीज जो अपने आप सांस नहीं ले पाते हैं, और खासकर आईसीयू में भर्ती मरीजों को इस मशीन की मदद से सांस दी जाती है। इस प्रक्रिया के तहत मरीज को पहले एनेस्थीसिया दिया जाता है। इसके बाद गले में एक ट्यूब डाली जाती है और इसी के जरिए ऑक्सीजन अंदर जाती और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकलती है। इसमें मरीज को सांस लेने के लिए खुद कोशिश नहीं करनी होती है। 40 से 50% मामलों में वेंटिलेटर पर रखे हुए मरीजों की मौत हो जाती है। लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में ये आंकड़ा 80% से भी ज्यादा दिख रहा है। न्यूयॉर्क में स्थानीय और NYC के सरकार अधिकारियों ने मौत के इस ट्रेंड पर चिंता जताते हुए कहा कि हो सकता है ऐसा वेंटिलेटर के कारण हो रहा हो। American Lung Association के मुख्य चिकित्सा अधिकारी Dr. Albert Rizzo के अनुसार अकेले न्यूयॉर्क ही नहीं, बल्कि अमेरिका के कई अस्पतालों से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं।
यहां तक कि चीन और यूके में भी इससे मिलते-जुलते मामले दिखाई दे रहे हैं। चीन के वुहान में एक छोटे ग्रुप पर हुई स्टडी में देखा गया कि वेंटिलेटर पर रहते हुए लगभग 86% मरीजों की मौत हो गई।वहीं यूके में 66% मरीजों के साथ ये देखने में आया. इन सारे ही मामलों में ये साफ दिखता है कि आमतौर पर वेंटिलेटर पर जाने पर मरीजों की मौत का आंकड़ा अगर 50% तक होता है, तो कोरोना संक्रमण के मामले में ये काफी बढ़ा हुआ है। इसकी ठीक-ठाक वजह नहीं पता लेकिन कई विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं कि शायद वेंटिलेटर के कारण मरीजों में इम्यून सिस्टम और कमजोर हो रहा हो। इस अनुमान के साथ ही एक तथ्य ये भी बताया जा रहा है कि एक वक्त के बाद वेंटिलेटर मरीज को नुकसान पहुंचाने लगता है क्योंकि इस प्रक्रिया में फेफड़ों में एक छोटे से छेद के जरिए बहुत फोर्स से ऑक्सीजन भेजी जाती है। इस बारे
कनाडा में Toronto General Hospital में फेफड़ों के रोग के विशेषज्ञ Dr. Eddy Fan साफ मानते हैं कि वेंटिलेटर मरीजों की सेहत के लिए काफी खराब हैं। वे कहते हैं- बीते दशक में ये तथ्य सामने आ चुका है कि वेंटिलेटर के कारण फेफड़ों की हालत और बिगड़ जाती है इसलिए हमें इसके इस्तेमाल में काफी एहतियात रखनी चाहिए। वेंटिलेटर के इन्हीं खतरों से वाकिफ डॉक्टर मरीज को तब तक इसपर नहीं रखते हैं, जबतक सख्त जरूरी न हो। अमेरिका में बढ़ती मौतों को देखते हुए मरीजों को नाक की नली से या दूसरे तरीकों से सांस देने की कोशिश की जा रही है। सी-पैप डिवाइस भी इन्हीं तरीकों में से एक है, जो उन मरीजों के लिए उपयोग हो रहा है, जिनकी हालत दूसरे रोगियों से बेहतर है।