
कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए चीन कई तरीके अपना रहा है और नए नियम लाूी कर रहा है। नए कानून के तहत अब चीन में असभ्य तरीके से छींकने और खांसने पर सजा भुगतनी पड़ेगी। यह कानून 1 जून 2020 से बीजिंग में लागू होने जा रहे हैं। सजा के तौर पर अलग अलग श्रेणी के जुर्माने लगाए जा सकते हैं। नए कानून में लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। अगर कोई व्यक्ति किसी संक्रामक बीमारी से पीड़ित हैं तो वह ईमानदारी से इसकी जानकारी अस्पताल पहुंच कर दे। जरूरी जांच व क्वारंटीन अवधि को पूरा करे और सभी इलाज को सख्ती से ले।
सावर्जनिक स्थानों पर सभी को एक मीटर दूरी का पालन करना होगा। खाना खाते समय अलग प्लेट लेनी होगी। प्लेट में जरूरत जितना ही खाना लेने को कहा गया है, और खाना लेते समय झूठी प्लेट, चॉपस्टिक व चम्मच का उपयोग न करने की हिदायत दी गई है। इन व्यवहारों को माना असभ्य इस आदेश के अनुसार मुंह व नाक को ढके बिना छींकने और खांसने को असभ्य करार दिया गया है। साथ ही अपनी प्लेट से खाना शेयर करना भी असभ्य करार दिया गया है।
बीमार लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने न आने को कहा गया है। ‘बीजिंग बिकिनी’ पर भी रोक…चीन में गर्मी ज्यादा होने पर कुछ पुरुष अपनी टीशर्ट को ऊपर की ओर रोल करके अपने पेट को खुला छोड़ देते हैं। इसे बीजिंग बिकिनी कहा जाता है, क्योंकि ऐसा बीजिंग में ज्यादा होता देखा गया है। नए कानून के ड्राफ्ट के अनुसार, इस प्रकार की हरकतों को भी प्रतिबंधित किया जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website