Monday , August 3 2026 6:29 PM
Home / Off- Beat / बीमार बच्चे को दौड़ते हुए अस्पताल ले आई बिल्ली, आपको भी भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

बीमार बच्चे को दौड़ते हुए अस्पताल ले आई बिल्ली, आपको भी भावुक कर देंगी ये तस्वीरें


इंसान हो या जानवर हर किसी की ममता अपने बच्चे के लिए एक जैसी होती है। पशु-पक्षियों की प्रजाति में भी मां अपने बच्‍चों को बेहद प्‍यार करती हैं। ऐसा ही एक मां का प्यार देखने को मिला तुर्की के इस्तांबुल में जहां एक बिल्ली अपने बच्चे को तकलीफ होने पर अस्पताल ले आई।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक बिल्ली और उसके बच्चे की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। स तस्वीर में देखा जा रहा है कि बिल्ली अपने मासूम बच्चे को जबड़े से पकड़कर अस्पताल लेकर आई है। इस ​बिल्ली की ममता ने सभी को हैरान कर दिया।
Merve Özcan नाम के ट्विटर यूजर ने यह तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि आज हम इमरजेंसी रूम में थे, तभी एक बिल्ली अपने बीमार बच्चे को मुंह में दबाकर ले आई।’ इसके बाद डॉक्टर्स ने पहले उसके बच्चे को देखा। बच्चा थोड़ा बीमार था, कमजोर सा लग रहा था। स्टाफ ने बिल्ली और उसके बच्चे को दूध पिलाया, उसे खाना भी खिलाया।
बाद में बिल्ली और उसके बच्चे को जानवरों के डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। बिल्ली की इस तस्वीर ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली। इसे अब तक 80, 000 से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं।