Monday , March 2 2026 9:54 AM
Home / Off- Beat / कोरोना ने कर दिया ऐसा हाल, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

कोरोना ने कर दिया ऐसा हाल, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान


कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है। अब तक यही कहा जा रहा है कि कोरोना बुजुर्गों (50 या इससे ऊपर के लोगों) और बच्चों पर अपना असर ज्यादा दिखा रहा है लेकिन 43 साल के इस शख्स की हालत देख आप हैरान रह जाएंगे। कुछ लोग सोचते हैं कि जो फिट रहते हैं कोरोना उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता तो माइक को देखकर आपको अपनी सोच गलत लगेगी। माइक सैन फ्रांसिस्को में एक अस्पातल में काम करते हैं। कुछ समय पहले वो साउथ मियामी बीच में विंटर पार्टी फेस्टीवल में हिस्सा लेने के लिए गए थे। वो उन 38 लोगों में से हैं जिन्हें वहां कोरोना हो गया था। इस फेस्टीवल में 10,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। माइक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की।
फोटो में माइक पहले कैसे थे और कोरोना ने उसका क्या हाल कर दिया है साफ दिख रहा है। माइक कोरोना संक्रमित होने के बाद काफी कमजोर हो गया है। उसने करीब 6 हफ्ते तक कोरोना से जंग लड़ी। माइक का वजन जहां काफी कम हो गया वहीं उसके फेफड़ों की क्षमता काफी कम हो गई है। माइक ने इंस्टा पर लिखा कि मैं अपने घर से आठ हफ्तों से दूर हूं न परिवार से मिला न दोस्तों से। माइक ने कहा कि मैं अपने फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने पर काम कर रहा हूं और एक बार फिर से मैं फिट हो जाऊंगा। माइक ने बताया कि उसकी हालत इतनी खराब थी कि वो मोबाइल फोन भी हाथ में नहीं पकड़ पाते थे। फिलहाल माइक रिक्वर कर रहे हो रहे हैं।