
विश्वभर में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसें में कई देशों में लाॅकडाउन कर दिया गया वहीं अब धीरे-धीरे सभी देश अनलाॅक हो रहे हैं। लाॅकडाउन होने की वजह से स्टार्स भी घरों में कैद थे। वहीं अब जब देश अनलाॅक हो रहा है तो स्टार्स भी अपने घरों से बाहर आ रहे हैं।
इसी बीच बीती शाम एक्टर टाॅम क्रूज की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस केटी होम्स को उनकी 14 साल की बेटी Suri Cruise के साथ काॅफी शाॅप के बाहर स्पाॅट हुईं। इस दौरान केटी व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं।
वहीं उनकी बेटी ब्लू कलर की फ्राॅक में नजर आईं। इस दौरान दोनों मां-बेटी चेहरे पर मास्क लगाए दिखीं।
तस्वीरों में मां-बेटी काॅफी का आनंद लेती दिखीं। हसीना की बेटी संग ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता देंं कि केटी होम्स का बीते साल जेमी फॉक्स के साथ ब्रेकअप हो गया था। ये दोनों 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। केटी होम्स एक्ट्रेस टॉम क्रूज की पूर्व पत्नी भी हैं। उन्होंने टॉम क्रूज से साल 2006 में शादी की थी। शादी के करीब 6 साल बाद ही इन दोनों ने तलाक ले लिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website