
हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर केली ओस्बॉर्न क्वांरटाइन पीरियड में अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बीते शनिवार एक्ट्रेस को उनका मां शेरोन के साथ शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
इस दौरान केली का लुक देखने वाला था। लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं और साथ ही उन्होंने मैचिंग मास्क पहना हुआ था।
क्रॉस स्टाइल बैग, एक हाथ में मां का हाथ थामें और दूसरे में क्यूट डॉगी कैरी किए हुए दिवा कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में फैमिली के साथ टाइम स्पैडं कर रही हैं और सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस को लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट करती रहती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website