Sunday , October 11 2026 10:35 PM
Home / Entertainment / मिस्ट्री मैन संग हाथों में हाथ डाल पार्क में टहलती दिखीं डेज़ी लोव

मिस्ट्री मैन संग हाथों में हाथ डाल पार्क में टहलती दिखीं डेज़ी लोव


माॅडल डेज़ी लोव अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। लुक्स के साथ-साथ डेज़ी लोव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में डेज़ी लोव को फ्रेंड्स और एक मिस्ट्री मैन के साथ लंदन के पार्क में देखा गया।
इस दौरान माॅडल का मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। एक तस्वीर में वह उसके साथ कोजी होती दिख रही हैं।
लुक की बात करें तो डेज़ी लोव ब्लैक कलर की आउटफिट में दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप, शाॅर्ट्स हेयर और रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। डेज़ी लोव की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि डेजी सोशल साइट पर अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। डेजी बोल्ड फोटोशूट भी करवाती रहती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं।