
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ((PIA) ) के पायलटों के फर्जी लाइसैंस मामले के बाद अब एक नया खुलासा हुआ है जिससे PIA की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने PIA की धज्जियां उड़ाते हुए स्टाफ पर तस्करी के गंभीर आरोप लगाए हैं । मई महीने में कराची प्लेन क्रैश के बाद से ही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं।
इससे पहले देश के उड्डयन मंत्री सरवर खान ने आरोप लगाया था कि PIA में करीब 40 प्रतिशत पायलट फर्जी होते हैं। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान प्रवक्ता से सवाल किया गया था कि क्या पायलटों के फर्जीवाड़े का आरोप लगाने से दुनिया में मजाक नहीं बना है। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा क्रू तस्करी माफिया के साथ शामिल है जिसमें ड्रग्स, करंसी, सोने की तस्करी शामिल है। हमारे पायलट पकड़े भी जाते हैं और उनके ऊपर आरोप भी लगते हैं। ‘
पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि यह आरोप वह नहीं लगा रही हैं बल्कि ऐसे वाकये पहले रिपोर्ट हुए हैं। इससे पहले कराची क्रैश के बाद सरवर खान ने कहा था कि पिछले साल एक जांच में पता चला था कि पाकिस्तान के 860 ऐक्टिव पायलट्स में से 262 पायलट्स के पास या तो फर्जी लाइसेंस थे या उन्होंने अपने एग्जाम में नकल की थी।
उन्होंने कहा कि इन पायलट्स ने न कभी एग्जाम दिया होता है और न इनके पास प्लेन उड़ाने का सही अनुभव होता है। खान ने कहा कि दुर्भाग्य से पायट्स की नियुक्ति राजनीतिक आधार पर होती है। उन्होंने बताया कि 4 PIA पायलट्स की डिग्री फर्जी पाई गई है और नियुक्ति के वक्त मेरिट को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website