Tuesday , February 10 2026 2:23 PM
Home / Sports / UAE में IPL के आयोजन पर केन विलियमसन का बयान आया सामने, कही अहम बातें

UAE में IPL के आयोजन पर केन विलियमसन का बयान आया सामने, कही अहम बातें


न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने बुधवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग खेलने को लेकर उत्साहित हैं लेकिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए अब भी बहुत सारी योजनायें बनाने की जरूरत है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने राष्ट्रीय टीम के ट्रेनिंग शिविर के बाद मीडिया से बात की। आईसीसी ने इस महामारी के कारण टी20 विश्व कप को भी स्थगित कर दिया है।
विलियमसन ने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा, यह देखते हुए कि यह जहां आयोजित होगा और जो सारी जानकारी आ रही हैं, आईपीएल में खेलना हमेशा एक शानदार चीज रहा है, सचमुच, इसमें खेलना और इसका हिस्सा बनना शानदार होगा।’ लेकिन वह साथ ही सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी काफी चीजें जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘लेकिन कोई भी अंतिम फैसला करने से पहले काफी जानकारी हासिल करने की जरूरत है। लेकिन और कुछ भी जानना अच्छा होगा।’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन सभी चीजों को देखते हुए वे इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना चाहते हैं जो शानदार है और जो शानदार है वह दर्शकों को आकर्षित करता है।’ विलियमसन ने कहा, ‘विश्व कप को स्थगित होते हुए देखना शर्मनाक है लेकिन मेरा मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह लाजमी ही है।’ उन्होंने साथ ही यूएई को सुरक्षित स्थान करार दिया क्योंकि भारत में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख से ऊपर पहुंच गई है।
न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, ‘आईपीएल को देखते हुए वे इसकी मेजबानी के लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प ढूंढ रहे हैं जहां लोगों को पृथक रखा जा सके जैसा कि आप दुनिया भर में अन्य खेलों के साथ देख रहे हो।’ विलियमसन ने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा कि इसके लिए अभी काफी योजना बनाई जानी बाकी है ताकि सुनिश्चित हो सके कि इसका आयोजन हो और हम वही जानते हैं जो आप जानते हो, आप जो सुन रहे हो, यह उससे ज्यादा अलग नहीं है।’