
मंगल ग्रह पर 8 सफल लैंडिंग के बाद अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा 30 जुलाई को Perseverance रोवर के लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। नासा ने इस मिशन का नाम मार्स 2020 दिया है। इस दौरान यह रोवर नासा के सतह पर पुराने जीवन की जानकारी इकठ्ठा करेगा। इसके अतिरिक्त यह रोवर मंगल की सतह से पत्थर और मिट्टी को धरती पर भी लेकर आएगा।
Perseverance के साथ मंगल पर भेजा जा रहा हेलिकॉप्टर
इस रोवर के साथ Ingenuity नाम का एक छोटा हेलिकॉप्टर भी जा रहा है। जो मंगल की सतह पर अकेले उड़ान भरने का प्रयास करेगा। मंगल के बेहद विरल वातावरण के बीच उड़ान भरने के दौरान यह हेलिकॉप्टर सतह से 10 फीट ऊंचा उठेगा और एक बार में 6 फीट आगे तक जाएगा। हर प्रयास के साथ यह और आगे बढ़ने की कोशिश करेगा।
सफल होने पर नासा के बड़े मिशन होंगे लॉन्च
प्रोजेक्ट मैनेजर मिमि आंग ने कहा कि यह राइट ब्रदर्स के पहले उड़ान जितना ही रोमांचकारी होगा। इस दौरान इस हेलिकॉप्टर के पास उड़ान भरने के लिए 1 महीने का समय होगा। इसके सफल होने के बाद भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों और रोबोट्स को मंगल ग्रह पर ऐसे हेलिकॉप्टर्स के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हुए देखा जा सकता है।
मंगल पर जीवन की खोज करेगा रोवर
Perseverance रोवर में अत्याधुनिक लैंडिंग तकनीकी से लैस है। इसके अलावा इस रोवर में कई कैमरे और माइक्रोफोन लगे हैं, जो मंगल ग्रह की तस्वीरें और वहां की आवाज को रिकॉर्ड करेंगे। इसमें लगे सुपर-सैनिटाइज्ड सैंपल रिटर्न ट्यूब्स चट्टानों से नमूने इकट्ठा करेंगे जिससे मंगल पर प्राचीन काल में मानव जीवन होने का सबूत ढूंढा जाएगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website