Wednesday , April 15 2026 5:37 AM
Home / News / India / फ्रांस में आज शुरू होगा ‘नमस्ते फ्रांस’

फ्रांस में आज शुरू होगा ‘नमस्ते फ्रांस’

1
नई दिल्ली : फ्रांस में आज से शुरू हो रहा भारत का सांस्कृतिक महोत्सव ‘नमस्ते फ्रांस’ ढाई महीने चलेगा जिसमें भारतीय पारंपरिक कला, संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य, सिनेमा और फैशन की झलक देखने को मिलेगी। यह महोत्सव 15 सितंबर से 30 नवंबर के बीच फ्रांस के कई शहरों में आयोजित होगा। यह गुआदेलोप, मार्टिनीक, सेंट मार्टिन जैसे फ्रांस के बाहरी क्षेत्रों में भी आयोजित किया जाएगा।

भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जीग्लेर ने कहा कि संस्कृति (आतंकवाद से) लडऩे के लिए संभवत: सबसे प्रभावशाली हथियार है। ‘नमस्ते फ्रांस’ हमारे सांस्कृतिक विनिमय के महत्व को बढाने का शानदार अवसर है। संस्कृति, फैशन और कला फ्रांस और भारत दोनों की छवि से मजबूती से संबंधित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *