Friday , June 26 2026 10:45 PM
Home / Entertainment / देर रात फ्रेंड संग रेस्टोरेंट पहुंची बेला हदीद, डिनर के बाद स्कूटर पर यूं मस्ती करती दिखीं हसीनाएं

देर रात फ्रेंड संग रेस्टोरेंट पहुंची बेला हदीद, डिनर के बाद स्कूटर पर यूं मस्ती करती दिखीं हसीनाएं


हॉलीवुड एक्ट्रेस बेला हदीद अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीती रात एक्ट्रेस को फ्रेंड्स के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया गया, जहां उनकी मस्ती भरी तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बेला देर रात फ्रेंड्स संग डिनर के बाद रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दे रही हैं। डिनर के बाद दोनों फ्रेंड्स स्कूटर पर सवार हो कर घर की ओर जा रही है। जहां बीच में ही मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान दोनों मस्तीभरे अंदाज में पोज दे रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान बेला का बेहद स्टनिंग अंदाज देखने को मिल रहा है।
एक्ट्रेस ने इस दौरान व्हाइट शर्ट के साथ रेड स्वेटर पहना हुआ है, जिसे उन्हें चेकर्ड ब्लेजर के साथ टीम-अप किया हुआ है।