
फेंगशुई में ऊंट को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में ऊंट के जोड़े को घर और कार्यस्थल पर रखने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तरक्की के रास्ते खुलने के साथ हर काम में सफलता मिलती है। तो चलिए आज हम आपको ऊंट से जुड़ी कुछ चीनी वास्तु टिप्स बताते हैं…
ऊंट का जोड़ा रखने की सही दिशा
– जिन लोगों के बनते- बनते काम बिगड़ने लगते हैं। जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपने घर और कार्यक्षेत्र में ऊंट का जोड़ा जरूर रखना चाहिए। इससे जीवन की समस्याएं हल हो कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
– घर के स्टडी रूम और ऑफिस के टेबल पर ऊंट का जोड़ा रखें। इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ेगी। ऐसे में काम बेहतर तरीके से होगा। साथ ही कार्यों में बाधा आने की परेशानी दूर होगी।
– कार्यक्षेत्र की पूूर्व दिशा में ऊंट का जोड़़ा रखें। इससे भाग्य में वृद्धि होने के साथ कारोबार में तरक्की मिलेगी।
– पूजा स्थान पर इसे रखने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। साथ ही जीवन की परेशानियां दूर हो सुख- समृद्धि व शांति आती है।
– जिन घरों में लोग अक्सर बीमार रहते हैं, उन्हें अपने घर पर इसे जरूर रखना चाहिए। इससे सेहत में सुधार आने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है।
– ड्राइंग रूम में ऊंट की मूर्ति रखने से घर का वातावरण खुशनुमा होता है। घर में पॉजिटिविटी का संचार होने से लड़ाई- झगड़े दूर परिवार में एकता स्थापित होती है।
– इसे घर, दुकान या ऑफिस में रखने से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। ऐसे में जीवन में खुशहाली आने के साथ बाधाओं से छुटकारा मिलता है।
– वास्तु के अनुसार, ऊंट की मूर्ति से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में मानसिक रूप से शांति मिलने से तनाव कम होने में मदद मिलती है।
– बच्चे के कमरे या स्टडी रूम में ऊंट का जोड़ा रखें। इससे बच्चों का जिद्दीपन दूर हो स्वभाव मन शांत होगा। साथ ही एकाग्रता शक्ति बढ़ने से उसका पढ़ाई में मन लगेगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website