
म्यांमार में सत्तारूढ़ ‘‘ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी’ (NLD)ने सोमवार को दावा किया कि उसने संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है और वह सत्ता पर काबिज रहेगी। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने रविवार तक महज कुछ सीटों पर ही आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की है। संघीय निर्वाचन आयोग ने इससे पहले कहा था कि सभी नतीजों के आने में एक हफ्ते का समय लगेगा और गत रात आठ बजे तक 642 सदस्यीय संसद के लिए चुनाव में महज 9 विजेताओं के नामों की घोषणा की है जिनमें से सभी एनएलडी के प्रत्याशी हैं।
NLD के प्रवक्ता मोनीवा आंग शिन ने कहा कि पार्टी पुष्टि करती है कि उसने बहुमत के आंकड़े 322 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन अंतिम नतीजों में पार्टी द्वारा लक्षित 377 सीटों से भी अधिक पर जीत दर्ज होगी। उल्लेखनीय है कि एनएलडी की जीत की उम्मीद की जा रही है क्योंकि पार्टी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की देश में खासी लोकप्रिय हैं। हालांकि, कुछ का आकलन है कि उनकी पार्टी की सीटों में कुछ कमी, वर्ष 2015 में साथ देने वाली,अल्पसंख्यकों पर आधारित जातीय पार्टियों से रिश्ते खराब होने की वजह से आ सकती है।
इस बीच चीन आंग सांग सु की को जीतते हुए देखना चाह रहा है। पिछले चुनाव में भी चीन ने म्यांमार के सैन्य गठबंधन का समर्थन किया था, जबकि इस बार वह खुलकर लोकतंत्र समर्थक सु की जीत की कामना कर रहा है। दरअसल चीन सरकार के प्रतिनिधियों को लगता है कि उन्हें सैन्य शासन में किसी जनरल को मनाना उनके लिए मुश्किल काम है जबकि, लोकतंत्र समर्थक नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के नेता आसानी से उनकी बातें मान लेते हैं।
गौरतलब है कि सैन्य-गठबंधन वाली यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी 2015 के चुनाव में NLD से बुरी तरह हार गई थी। इस साल के चुनाव में भी आंग सांग सू की की पार्टी एनएलडी जीतते हुए दिखाई दे रही है। सु की खुद को रोहिंग्या विवाद से दूर रखने और आर्थिक लाभ के लिए पिछले कुछ साल से चीन की करीबी बनी हुई हैं। जबकि, वहां की सेना विद्रोहियों को हथियार, पैसा और समर्थन देने के कारण चीन का विरोध कर रही है।
उल्लेखनीय है कि एनएलडी की जीत की उम्मीद की जा रही है क्योंकि पार्टी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की देश में खासी लोकप्रिय हैं। हालांकि, कुछ का आकलन है कि उनकी पार्टी की सीटों में कुछ कमी, वर्ष 2015 में साथ देने वाली,अल्पसंख्यकों पर आधारित जातीय पार्टियों से रिश्ते खराब होने की वजह से आ सकती है।
आंग सांग सू के भारत के साथ रिश्ते
म्यांमार की सर्वोच्च नेता आंग सांग सू की को भारत का नजदीकी माना जाता है। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली में ही रहकर की है। जब म्यांमार में सेना ने सत्ता पर कब्जा कर लिया तब उन्हें बार बार नजरबंदी और रिहाई से गुजरना पड़ा। उस समय अप्रत्यक्ष रूप से उनकी भारत सरकार ने पूरी मदद की थी। यही कारण है कि सू की का झुकाव भारत की तरफ ज्यादा है। इसी कारण भारत ने म्यांमार के साथ कालादान प्रोजक्ट डील को फाइनल किया है। इसके अलावा म्यांमार में एक पोर्ट को भी भारत विकसित कर रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website