
गीजा के ग्रेट पिरामिड के नीचे गुफाओं के जाल, चेंबर और टनल हैं। मिस्र के फिरौन के ‘अंडरवर्ल्ड’ की खोज के दौरान यह जाल मिला है। माना जाता है कि ग्रेट पिरामिड 20 साल में बनाया गया था। अभी भी कई रहस्यों और पहेलियों से घिरी इस इमारत को प्राचीन दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया जाता है। एक ब्रिटिश एक्सप्लोरर के मुताबिक ये मकबरे पिरामिड के नीचे फैले हैं।
पहली बार की गई थी खोज : मिस्र के जांचकर्ता ऐंड्रू कॉलिन्स का मानना है कि इसके नीचे ऐसे पुरातत्व संबंधी ऐसे सबूत हैं जिन्हें अभी तक छुआ नहीं गया है। उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि इन मकबरों के एंट्रेंस 19वीं सदी के राजनयिक और एक्सप्लोरर के लेखओं में मिली है। ब्रिटेन के कॉन्सुल जनरल हेनरी सॉल्ट ने याद किया है कि कैसे उन्होंने गीजा में 1817 में इस सिस्टम की जांच की थी उनके साथ इटली के एक्सप्लोरर जियोवानी काविग्लिया भी थे।
मरने के बाद कहां जाते हैं? : कॉलिन्स ने ब्रिटेन के मिस्र मामलों के जानकार नाइजेल स्किन सिंपसन के साथ सॉल्ट के काम का अध्ययन किया और खोज शुरू की। उन्हें एक चट्टान में दरार दिखी जिसके पीछे एक गुफा थी। उन्होंने दावा किया कि यह नेटवर्क उस अंडरवर्ल्ड का संकेत देता है जिसका मिस्र में मरने के बाद के जीवन के तौर पर जिक्र मिलता है।
यह लकड़ी का बना ताबूत था। लड़की ने दो छल्लेदार झुमके पहने थे। मिस्र के पर्यटन मंत्रालय का कहना है कि इन पर तांबे की पत्ती चढ़ा होगी। साथ ही हड्डी से बनी अंगूठी है, एक नीले कांच की अंगूठी और चार गले के हार हैं जो एक सेरेमिक क्लिप से जुड़े हुए हैं। ये हार 24-27.5 इंच लंबे हैं और इनमें नीले के अलग-अलग शेड के मोती लगे हैं। इस खोज के डायरेक्टर होजे गेलन का कहना है कि इतने पुराने होने के बावजूद सभी कपड़े सही तरह से प्रिजर्व किए गए थे।
होजे का कहना है कि इतने जेवरों के साथ ऐसे ताबूत में दफन किया जाना हैरान करने वाला है। उन्होंने संभावना जताई है कि इनका इस्तेमाल खेल या नृत्य के लिए किया जाता होगा। इस ताबूत के अलावा दूसरे ताबूत भी मिले हैं। इनमें से एक ममी के चेहरे पर टिन की प्लेट से लगी Eye of Horus (होरस की आंख) देखी गई है। उस वक्त टिन बहुमूल्य धातु मानी जाती थी। इसलिए ऐसी प्लेट आमतौर पर नहीं देखी जाती हैं।
लड़की के ताबूत के पास दूसरे मिट्टी के ताबूत हैं, दो बिल्लियों की ममी हैं, चमड़े के सैंडल और चमड़े की दो गेंदें हैं। हैरान करने वाली बात यह भी है कि लड़की के अवशेष सही से प्रिजर्व नहीं किए गए थे। इस वजह से रिसर्चर्स उसके मरने का कारण नहीं पता कर सके हैं। उसके आसपास मिले सामान से लगता है कि वह अमीर परिवार का हिस्सा रही होगी। हालांकि, उसका ताबूत और अवशेष सवाल खड़ा करते हैं कि फिर इन दोनों का ख्याल क्यों नहीं रखा गया।
कॉलिन्स ने आगे बताया है कि इन गुफाओं की जांच तब तक की गई जब तक हवा कम नहीं हो गई। उन्होंने इन गुफाओं को काफी खतरनाक बताया है जिसमें अचानक गड्ढे आ जाते हैं, चमगादड़ और जहरीली मकड़ियां रहती हैं। वह कहते हैं कि प्राचीन लेखों में गीजा के पिरामिड के पास ऐसी दुनिया का जिक्र मिलता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website