Monday , April 27 2026 3:36 AM
Home / News / Nasa Mars Mission: मंगल की सतह पर उतरा नासा का Perseverance रोवर, देखें लाल ग्रह से पहली तस्वीर

Nasa Mars Mission: मंगल की सतह पर उतरा नासा का Perseverance रोवर, देखें लाल ग्रह से पहली तस्वीर

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के Perseverance रोवर ने शुक्रवार को मंगल ग्रह की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया। 7 महीने पहले इस खास रोवर ने धरती से टेकऑफ किया था। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भारतीय समय के अनुसार दो बजकर 25 मिनट के करीब Perseverance रोवर ने मंगल की सतह को स्पर्श किया। रोवर के लाल ग्रह की सतह पर पहुंचने के तुरंत बाद नासा ने वह पहली तस्वीर भी जारी कर दी, जिसे मंगल ग्रह के रहस्यों के उद्घाटन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि कहा जा रहा है।
NASA ने अपने ट्विटर हैंडल पर मंगल ग्रह पर पहुंचे रोवर की तस्वीर जारी की। इसके साथ उसने बेहद सुंदर-सा कैप्शन भी दिया, जिसमें Perseverance की ओर से लिखा गया है- ‘हेलो दुनिया, मेरे अपने घर से मेरा पहला लुक।’ स्पेस एजेंसी ने रोवर के दूसरी साइड से भी एक तस्वीर साझा की है। मंगल के जेजेरो क्रेटर पर उतरे इस रोवर की मदद से से मंगल ग्रह के तमाम रहस्यों से पर्दा उठाने की उम्मीद की जा रही है।
Mars Landing Live: NASA की ऐतिहासिक छलांग.. मंगल ग्रह के रहस्यों को जानने ‘लाल सतह’ पर सफलतापूर्वक उतरा Perseverance रोवर
आसान नहीं थी सतह पर लैंडिंग : हालांकि, Perseverance रोवर के लाल ग्रह की सतह पर पहुंचने की पूरी प्रक्रिया आसान नहीं थी। अपनी लैंडिंग से पहले रोवर को उस दौर से भी गुजरना पड़ा, जिसे 7 मिनट का आतंक या टेरर ऑफ सेवन मिनट्स कहा जाता है। इस दौरान रोवर की गति 12 हजार मील प्रति घंटा थी और वह मंगल के वायुमंडल में प्रवेश कर चुका था। ऐसे समय में घर्षण से बढ़े तापमान के कारण रोवर को नुकसान पहुंचने की संभावना बेहद ज्यादा थी।
इतना ही नहीं, रोवर की गति और सतह पर उतरने के बाद गड्ढों या नुकीली पहाड़ियों से बचाव करना भी एक अहम चुनौती थी। हालांकि, रोवर ने इन सबसे पार पा लिया और सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की सतह पर लैंड कर गया।
लेबोरेट्री में जश्न : Perseverance रोवर जैसे ही मंगल की सतह पर उतरा, वैसे ही नासा की कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रपल्सन लेबरोटरी में इंजिनियर्स और परियोजना के अन्य सहयोगी खुशी से झूम उठे। परियोजना की मैनेजर मिमी ऑन्ग ने बेहद उत्साहित होते हुए कहा कि हमारी टीम को मंगल ग्रह के वास्तविक वातावरण को टेस्ट करने और प्रूव करने का मौका मिला है। हमारी टीम के लिए इससे बड़ा इनाम कुछ नहीं हो सकता।
इसके तीन मिनट बाद स्पेसक्राफ्ट सुपरसोनिक स्पीड पर अपना पैराशूट रिलीज करेगा। हालांकि, यह समय इस बात पर निर्भर करेगा कि स्पेसक्राफ्ट कहां और कितने देर में लैंड करेगा। पैराशूट निकलने के 20 सेकंड बाद एंट्री कैप्सूल का प्रोटेक्टिव कैप्सूल डिटैच हो जाएगा। इससे रोवर रेडार की मदद से यह समझ पाएगा कि जमीन से कितनी दूरी रह गई है। यहां पर एक खास Terrain Relative Navigation टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे लैंडिंग के लिए सुरक्षित स्थान तय हो सकेगा।
एंट्री कैप्सूल का आधा हिस्सा रोवर और उसके जेटपैक से अलग हो जाएगा। जेटपैक रेट्रोरॉकेट की मदद से स्पीड कम करेगा और लैंडिंग साइट की ओर उड़ेगा। लैंड करने के लिए Jezero Crater को चुना गया है। NASA की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी के प्रिंसिपल रोबॉटिक्स सिस्टम्स इंजिनियर ऐंड्र जॉनसन के मुताबिक जेजरो 28 मील चौड़ा है लेकिन इसके बीच पगाड़, चट्टानी मैदान, रेत के पहाड़ और गड्ढे की दीवारें भी हैं। अगर इनमें से किसी से भी लैंडर टकराया तो पूरा मिशन फेल हो सकता है।
स्काई क्रेन मनूवर के जरिए नाइलॉन टीदर्स की मदद से रोवर को लैंड कराने की कोशिश की जाएगी। माना जा रहा है कि 1.7 मील प्रति घंटा की रफ्तार से रोवर को लैंड कराया जाएगा। Perseverance टेरेन रेलेटिव नैविगेशन (TRN) के इस्तेमाल से लैंडिंग करेगा। इसमें एक मैप होता है और एक नैविगेशन कैमरा। कैमरे से मिल रहे नजारे की मैप से तुलना की जाती है। इससे इन रुकावटों से बचते हुए लैंडिंग कराई जाती है। NASA ने इसकी मदद से ऐस्टरॉइड Bennu पर OSIRIS-REx लैंड कराया था।
नासा ने किया सीधा प्रसारण : नासा ने Perseverance रोवर के मार्स की सतह पर पहुंचने की इस रोमांचक प्रक्रिया का सीधा प्रसारण भी किया था। रोवर के मार्स की सतह को छूते ही नासा ने ट्वीट किया कि #CountdownToMars तो कंपलीट हुआ है लेकिन मिशन अब शुरू होता है। नासा ने कहा कि जब हम हाथ बंटाते हैं और साथ दिमाग लगाते हैं तो हम सफल हो सकते हैं। यह वो चीज है, जो NASA करता है।
जीवन की संभावनाएं तलाशेगा रोवर : बता दें कि 6 पहिए वाला यह रोवर मंगल की सतह पर जीवन की संभावनाओं की तलाश करेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर कभी मंगल ग्रह पर जीवन रहा भी था तो वह तीन से चार अरब साल पहले रहा होगा, जब ग्रह पर पानी बहता था। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि रोवर से दर्शनशास्त्र, धर्मशास्त्र और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े एक मुख्य सवाल का जवाब मिल सकता है।