Friday , July 31 2026 2:54 AM
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा न्यू यॉर्क सिटी में खोल रही हैं इंडियन रेस्तरां, इस महीने से हो जाएगा शुरू

प्रियंका चोपड़ा न्यू यॉर्क सिटी में खोल रही हैं इंडियन रेस्तरां, इस महीने से हो जाएगा शुरू


प्रियंका चोपड़ा जल्द ही न्यू यॉर्क सिटी में अपना एक इंडियन रेस्तरां खोलने जा रही हैं। इस रेस्तरां का नाम सोना होगा और यह इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा। प्रियंका ने फोटो शेयर कर फैन्स को यह जानकारी दी है। Priyanka Chopra to open Indian food restaurant in New York City
इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपनी ऑटोबायॉग्रफी ‘अनफिनिश्ड’ के कारण चर्चा में रही हैं। इसमें प्रियंका ने अपने बचपन से लेकर जवानी तक के कई ऐसे किस्सों का जिक्र किया है जिनके बारे में अभी तक कोई नहीं जानता है। अब प्रियंका ने एक और कारण से चर्चा में हैं। दरअसल अब प्रियंका न्यू यॉर्क में एक इंडियन रेस्तरां खोलने जा रही हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है।
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इस रेस्तरां का नाम सोना होगा और यह इस महीने के अंत तक खुल जाएगा। प्रियंका ने इस रेस्तरां के पूजन की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘पेश है न्यू यॉर्क सिटी में एक नया रेस्तरां सोना जिसमें भारतीय खाने के लिए मेरा प्यार मिलाया है। सोना में आपको पुराने भारत और जिन स्वादों के साथ बड़ी हुई हूं उसकी झलक मिलेगी। सोना इसी महीने के अंत तक खुल जाएगा और आपका इंतजार रहेगा।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका पिछली बार राजकुमार राव के साथ ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। अब उनके पास हॉलिवुड की दो बड़ी फिल्में हैं। जल्द ही वह सैम ह्यूएन और सेलिन डायॉन के साथ ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और कियानू रीव्स के साथ ‘मैट्रिक्स 4’ में नजर आएंगी।