
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में यूरोपीय संगठन की भूमिका हमेशा ही अहम रही है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने कहा कि सुरक्षा और सहयोग के लिए संगठन (OSCE) पहला ऐसा क्षेत्रीय संगठन था, जिसने मजबूती से भारतीय संसद पर 2001 में हुए हमले की कड़ी निंदा की थी।
बता दें कि यूरोप में हाल में आतंकी हमलों से स्पष्ट है कि आतंकियों ने अपनी क्षमताओं में काफी इजाफा किया है और यह हमें सुनिश्चित करना है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई कमजोर न पड़े। साथ ही नायडू ने स्वीडन को OSCE की अध्यक्षता किए जाने पर बधाई दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website