Friday , December 26 2025 3:34 PM
Home / Spirituality / होली पर इन वस्‍तुओं का दान करके आप दूर कर सकते हैं ग्रहदोष, पूरे साल नहीं होगा कष्‍ट

होली पर इन वस्‍तुओं का दान करके आप दूर कर सकते हैं ग्रहदोष, पूरे साल नहीं होगा कष्‍ट


होली पर किया दान देता है कई गुना फल : होली का त्‍योहार फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा और प्रतिपदा को मिलाकर मनाया जाता है। पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन यानी चैत्र मास की प्रतिपदा हो रंग खेला जाता है। इस बार 28 मार्च को होली जलाई जाएगी और 29 मार्च को होली खेली जाएगी। इस दिन गुरु व शनि एक ही राशि में स्थित होंगे, साथ ही होली भी वृद्धि योग में मनाई जाएगी। इसके साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, अमृत काल के साथ-साथ ध्रुव योग भी बन रहा है। इन शुभ योग के बीच ऐसा माना जा रहा है कि धार्मिक कार्यों को करने और दान-पुण्‍य करने से आपको शुभ फल प्राप्‍त होंगे और आपकी ग्रहदशा भी सुधरेगी। तो आइए आपको बताते हैं कि होली पर किन चीजों का दान करना चाहिए…
ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्‍न : होली के दिन आप गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें, उनको रंग, वस्त्र और भोजन दें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और इसको आदत में भी डाल लें। शनिदेव गरीबों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जो गरीबों का अपमान करता है, उस पर शनिदेव की कभी कृपा नहीं रहती है।
माता-पिता को दें उपहार : होली के दिन आप गुरु को दान और माता-पिता को उपहार दें, ऐसा करने से देवगुरु बृहस्‍पति प्रसन्न होते हैं। गुरु बृहस्‍पति सुख-समृद्धि और धन-वैभव के देवता माने जाते हैं। इससे घर में समृद्धि भी बढ़ जाती है।
गाय को दें चारा : होली के दिन गाय की सेवा करें और उनको हरा चरा खिलाएं। ऐसा करने से आपको सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवता निवास करते हैं। इससे आपके घर में सुख-शांति का वास होगा।
मीठी वस्‍तुओं का दान : होली के दिन आप गरीबों और जरूरतमंदों को माल पुआ का दान करें। इस दिन माल पुआ के दान का महान फल मिलता है। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय क्षमता भी अच्छी होती है।
स्‍वर्ण दान : अगर आपके अंदर सामर्थ्य है तो होली के दिन आप स्वर्ण यानी सोने का दान दे सकते हैं। स्वर्ण दान महादान माना गया है। ऐसा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और सभी दुखों से मुक्ति मिलती है। साथ ही सोने के दान से लंबी आयु भी प्राप्त होती है।