
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इस साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। करीना कपूर इस समय अपना मदरहुड इंजॉय कर रही हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी (Kareena Kapoor Pregnancy) के दिनों को याद करते हुए बताया है कि उस दौरान उन्हें किस चीज के खाने का मन करता था।
करीना कपूर ने कुकिंग शो के दौरान के बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें हमेशा पिज्जा और पास्ता खाने का मन करता था। करीना कपूर ने आगे बताया कि दोनों बच्चों की प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की क्रेविंग होती थी।
करीना कपूर ने शो के दौरान बता दिया बेडरूम सीक्रेट, सैफ अली खान के साथ बेड पर चाहिए ये चीजें!
करीना कपूर ने ये भी बताया है कि कपूर फैमिली काफी फूडी रहा है और सभी खाने में खुशी मिलती है। करीना कपूर की माने तो डिनर टेबल पर बस यहीं बोला जा रहा होता है, ‘कोई खा रहा है। हम लोग खा रहे हैं, पी रहे हैं, हंस रहे हैं क्योंकि खाना एक ऐसी चीज है जिसे आपको इंजॉय करना चाहिए।’
बताते चलें कि करीना कपूर ‘स्टार वर्सेज फूड’नामक शो में किचन में अपना टैलेंट दिखाती नजर आएंगी। उनके साथ मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, अर्जुन कपूर, प्रतीक गांधी भी दिखाई देंगे। करीना कपूर ने हाल ही में इस शो का टीजर शेयर किया है।
Home / Entertainment / Bollywood / प्रेग्नेंसी में क्या खाने का होता था मन? करीना कपूर ने किया खुलासा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website