
बॉलिवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इस समय सुर्खियों में हैं। दरअसल, वह धर्मा प्रॉडक्शन की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ (Dostana 2) से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद से कार्तिक आर्यन के फैंस उनके सपॉर्ट में आ गए। अब कंगना रनौत (kangana ranaut) ने कार्तिक आर्यन के पक्ष में खुलकर बोला है और करण जौहर (Karan Johar) पर जमकर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने बैक-टू-बैक कई ट्वीट किए हैं।
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कार्तिक आर्यन अपने दम पर यहां तक पहुंचे हैं और वह अपने दम पर ऐसा करता रहेगा। सिर्फ पापा जो और उनके नेपो गैंग क्लब से रिक्वेस्ट है कि कृपा करके उसे अकेला छोड़ दें। सुशांत सिंह राजपूत की तरह पीछे न पड़े कि वह फांसी पर लटकने के लिए मजबूर हो। गिद्धों उसे अकेला छोड़ दो।’
कंगना रनौत ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, ‘कार्तिक आर्यन को इन चिल्लरों से डरने की जरूरत नहीं है। खराब आर्टिकल लिखने और घोषणाएं करके सिर्फ आपके मनोबल को गिराने के लिए आपके रवैये को जिम्मेदार ठहराते हुए गरिमापूर्ण मौन बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की लत और खराब व्यवहार की कहानी को ऐसे ही फैलाया था।’
कंगना रनौत ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘कार्तिक आर्यन हम आपके साथ हैं। जिसने आपको बनाया नहीं है तो वह आपको तोड़ भी नहीं सकता है। आज आपको अकेलापन महसूस हो रहा होगा लेकिन आपका ऐसा महसूस करने की जरूरत नहीं है। हर कोई ड्रामा क्वीन जो को जानता है। आप अपने आप भरोसा करें और अनुशासित रहें।’
कार्तिक आर्यन के फैंस ने करण जौहर पर टिप्पणी की है। एक फैन ने लिखा, ‘अचानक नकारात्मक पीआर, कार्तिक आर्यन के खिलाफ क्यों? अनपेक्षित व्यवहार! क्यों इतना निगेटिव आर्टिकल/पीआर हमेशा बाहरी लोगों के खिलाफ होता है? इसी कारण हमने सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया। कंगना इसके खिलाफ लड़ रही है और अब कार्तिक आर्यन।’
एक अन्य फैन ने लिखा, ‘जिस तरह से कार्तिक आर्यन इन लोगों के गंदे झटकों से बच कर रहता है, इनसे दूरी बना कर रखता है वो बहुत उम्दा है। चमकते रहो कार्तिक आर्यन।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘जो लोग कहते हैं कि कार्तिक आर्यन अनप्रेफेशनल हैं वो सबसे बड़े मसखरे हैं। वह इस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली, मेहनती लोगों में से एक हैं।’
Home / Entertainment / Bollywood / कार्तिक आर्यन के सपॉर्ट में कंगना रनौत, कहा- सुशांत की तरह लटकने पर मजबूर मत करो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website