
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी एक तस्वीर शेयर की है। सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर कॉमेंट किए हैं।
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अब अपनी एक तस्वीर (Sonakshi Sinha Photo) शेयर की है और कहा है कि अब घर पर रहना शौक बन गया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही लिखा, ‘हम उस बिंदु पर पहुंच गए जहां घर में रहना एक शौक बन गया है।’ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा ‘कोरोना भगाओ, वैक्सीन लगवाओ।’
सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर कॉमेंट किए हैं। सोनाक्षी सिन्हा की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, ‘हे भगवान सोना आप कितनी पतली क्यों हो गई हो, क्या बराबर खाना नहीं खाती या आप बीमार हो।’
सोनक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म ‘दबंग 3’ में नजर आई थीं। सोनाक्षी सिन्हा डायरेक्टर अभिषेक दूधिया की फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और शरद केलकर जैसे स्टार्स होंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की अपनी तस्वीर, लिखा- अब घर में रहना एक शौक बन गया है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website