
लंबे और घने बाल महिलाओं की सुंदरता पर चार चांद लगा देती हैं। सुंदर हालांकि हर कोई होता है। आजकल कामगार महिलाओं में लंबे बाल रखने का चलन बहुत कम है। फिर भी कुछ महिलाएं हैं जिन्हें अपने बालों पर नाज है। जिन्होंने उन्हें बड़े प्यार से पाला है, सींचा है। यूक्रेन की रहने वाली एलेना क्रावचेन्को का नाम इसी लिस्ट में आता है। उनके बाल 6.5 फीट लंबे हैं।
राजकुमारी से करते हैं लोग तुलना : लोग उनके बालों की तुलना डिज्नी की राजकुमारी रैपेन्जल से करते हैं। डिज्नी की एक कहानी की किरदार राजकुमारी रैपेन्जल के बाल भी काफी लंबे थे। 35 वर्षीय एलेना के बाल 2 मीटर यानी करीब 6.5 फीट लंबे हैं। उन्हें Ukrainian Rapunzel के नाम से भी जानते हैं लोग।
मां ने दी थी एक सीख : एलेना क्रावचेन्को ने बताया कि ऐसे लंबे बाल रखने के लिए उनकी मां ने ही उन्हें सीख दी थी। एलेना जब 5 साल की थीं, तब उनकी मां ने उनसे एक बार कहा था औरत की खूबसूरती उसके बालों में बसती है। इस बात से एलेना प्रभावित हुई थी। इसी कारण उन्होंने आजतक बाल नहीं कटवाए।
ऐसे रखती हैं उनका ख्याल : एलेना अपने बालों का खास ध्यान रखती हैं। वो हफ्ते में एक दफा ही इन्हें धोती हैं। उन्हें इसमें 30 मिनट के आसपास समय लगता है। अपने बालों को सुखाने के लिए वो ड्रायर का यूज नहीं करती बल्कि कुदरती उन्हें सूखने देती हैं।
करती हैं तस्वीरें शेयर : इंस्टा पर वो अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। इसमें वो महिलाओं को लंबे बाल रखने के प्रति संदेश देती हैं। 59 हजार लोग उन्हें यहां फॉलो करते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website