Sunday , September 8 2024 1:26 PM
Home / Lifestyle / शादी के बाद क्यों मोटी हो जाती हैं छरहरी काया वाली लड़कियां?

शादी के बाद क्यों मोटी हो जाती हैं छरहरी काया वाली लड़कियां?

16
शादी के पहले हर लड़की खुद को स्लीम ट्रीम रखने के लिए हर तरह के उपाय करती है। लेकिन ऐसा क्या हो जाता है कि उसी स्लीम ट्रीम लड़की का शादी हो जाने के बाद वजन बढऩे लगता है और लगातार बढ़ते वजन के चलते काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। एक्सपट्र्स का मानना है कि इसके लिए शादी के बाद लड़की की लाइफस्टाइल और बॉडी में बदलाव दोनों ही जिम्मेदार हैं। आइए जानते हैं उन कारणों को जो एक छरहरी काया वाली लड़की को मोटी काया वाली बना देते हैं…
बाहर खाना खाना: शादी के बाद न्यूली कपल अधिकतर बाहर रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही बाहर घूमने के दौरान भी कुछ ना कुछ खाते रहते है। बाहर का खाना शरीर को बिगाडऩे का काम करता है। जो मोटापे का कारण बनता है।
प्रेगनेंसी: शादी के कुछ समय बाद ही कपल्स फॅमिली प्लानिंग करने लगते है। प्रेगनेंसी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ जाता है और बाद में लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों की वजह से शरीर की ओर इतना ध्यान नहीं दे पाती।
स्ट्रेस: शादी के बाद लड़की के जीवन में कई जिम्मेदारियां आती है जिससे स्ट्रेस बढ़ता है। स्ट्रेस बढऩे से भूख ज्यादा लगती है और वजन बढ़ता है।
आलसीपन: जब लड़किया सिंगल रहती है तो कुछ ना कुछ एक्सट्रा काम करती रहती है लेकिन शादी के बाद उनका पूरा समय अपने पति के इंतजार में ही बीत जाता है और उनमें आलसीपन आने लगता है।
नींद पूर नहीं हो पाना: शादी से पहले लड़कियां रिलेक्स होकर सोती है। उन्हें किसी बात की टेंशन नहीं होती। लेकिन शादी के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। उन्हें रात में लेट तक सोना पड़ता है तो सवेरे जल्दी भी उठना होता है। जिससे वे अपनी नींद पूरी नहीं कर पाती, जो कि मोटापा बढऩे का एक कारण होता है।
खाने और डाइट में बदलाव: शादी के बाद लड़की को ससुराल में बनने वाले खाने पर डिपेंड होना पड़ता है चाहे वह ज्यादा ऑयली ही क्यों न हो। साथ ही शादी के बाद लड़की की डाइट में भी बदलाव आ जात हैं जो वजन को बढ़ते हैं।
जिम्मेदारी: घर के साथ-साथ जब बच्चों की जिम्मेदारी भी आ जाती है जिससे खाने का कोई निश्चति समय नहीं होता। खाने में संतुष्टि न होने पर भूख ज्यादा लगती है। लड़कियों को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाता।
हार्मोनल बदलाव: जब लड़की शादीशुदा जिंदगी जीने लगती है तो उसमें कई तरह के इमोशनल और हार्मोनल बदलाव भी आने लगते है। शारीरिक परिवर्तन भी शरीर में होने लगते है।