
क्या आप भी WhatsApp पर अपनी पसंद का यूजरनेम नहीं रिजर्व कर पा रहे? अगर हां, तो चंद तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपनी पसंद का या कहें कि पसंद से मिलता-जुलता यूजरनेम सेव कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने यूजरनेम में कुछ बदलाव करने होंगे जिसके बाद आप अपनी पसंद का यूजरनेम आसानी से सेट कर पाएंगे।
WhatsApp पर नहीं सेट हो रहा पसंद का यूजरनेम तो फिर ये करें – Change Whatsapp Username: व्हाट्सऐप पर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल इस साल के आखिर तक आने वाले यूजरनेम फीचर के लिए लोग अपने यूजरनेम को रिजर्व कर सकते हैं। इस यूजरनेम का इस्तेमाल तब किया जा सकेगा जब यह फीचर पूरी तरह से रोलआउट हो जाएगा। दरअसल WhatsApp ने नाम रिजर्व करने का फीचर भी अभी इसलिए रोलआउट किया है ताकि लोगों को अंतिम समय में यूजरनेम चुनने में समस्या ना हो।
हालांकि इंटरनेट पर लोगों को अभी से अपने नाम यूजरनेम के तौर पर सेट करने में समस्या आ रही है। बता दें कि WhatsApp पर दो एक जैसे यूजरनेम सेट नहीं हो सकते। ऐसे में एक जैसे नाम वाले लोगों को अपनी पसंद का यूजरनेम सेट करने में समस्या आ रही है। अब सवाल उठता है कि वे लोग जो अपनी पसंद का यूजरनेम नहीं सेट कर पा रहे हैं वे क्या कर सकते हैं?
आपके साथ भी ऐसी स्थिति है, तो आप अपने यूजरनेम में अतिरिक्त अंग्रेजी अक्षर, अंक, डॉट (.) या अंडरस्कोर (_) जोड़कर, या नाम के आगे-पीछे ‘iam’, ‘official’, ‘the’ जैसे शब्द लगाकर नया यूनिक यूजरनेम बना सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक का यूजरनेम भी WhatsApp के यूजरनेम के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
डॉट या अंडरस्कोर का इस्तेमाल करें – अगर आप अपना नाम या कोई अन्य पसंदीदा यूजरनेम WhatsApp पर सेट नहीं कर पा रहे हैं तो आप अक्षरों के बीच में डॉट या अंडरस्कोर लगा सकते हैं।
कहने का मतलब है कि अगर आपका नाम माही है, तो आप mahi.official या mahi_singh के तौर पर अपना यूजरनेम सेट कर सकते हैं। हालांकि आप यूजरनेम की शुरुआत या आखिर में डॉट या अंडरस्कोर नहीं लगा सकते।
अंकों का इस्तेमाल करें – अगर डॉट या अंडरस्कोर के साथ भी आप अपना नाम या पसंदीदा यूजरनेम सेट नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने नाम के साथ लकी नंबर लगाकर भी यूजरनेम बना सकते हैं।
प्रीफिक्स या सफिक्स जोड़ें – अगर आप अपने यूजरनेम के साथ नंबर जोड़कर उसे मुश्किल नहीं बनाना चाहते, तो आप अपने नाम से पहले या बाद में खास प्रीफिक्स या सफिक्स जोड़ सकते हैं। जैसे कि Amit की जगह iamamit या the_rohit जैसे यूजरनेम भी बना सकते हैं।
अपने काम को बना ले यूजरनेम का हिस्सा – आप अपने बिजनेस या प्रोफेशन को भी नाम के साथ जोड़कर यूजरनेम बना सकते हैं। इससे लोग आपके बारे में बेहतर भी जान सकेंगे। जैसे कि आप vicky.tech, amit.vlog, kapil_design जैसे नाम यूजरनेम के तौर पर चुन सकते हैं।
नाम की स्पेलिंग में थोड़ा बदलाव करें – आप अपनी पसंद का यूजरनेम सेट नहीं कर पा रहे, तो आप नाम की स्पेलिंग को बदलकर ऐसा कर सकते हैं। जैसे कि आप Raj की जगह Raaj या फिर Nikhil की जगह Nikhiiil रख सकते हैं। इस तरह से नाम रखना ट्रेंडी भी लगता है।
फेसबुक या इंस्टाग्राम वाला यूजरनेम चुनें – अगर आप ऊपर बताए किसी भी तरीके से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप सीधे-सीधे अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजरनेम को ही WhatsApp के यूजरनेम के तौर पर सेट कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आपका यूजरनेम आपके लिए पहले से ही रिजर्व है। ऐसे में आप आसानी से उन नामों को भी अपने WhatsApp यूजरनेम के तौर पर सेव कर सकते हैं।
Home / Business & Tech / WhatsApp पर नहीं मिल रहा मनपसंद यूजरनेम? जानें ऐसे में आप क्या कर सकते हैं?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website