Monday , June 30 2025 9:50 PM
Home / Spirituality / कृष्‍ण की द्वारका की तरह पानी में समा गए दुन‍िया के ये 5 शहर, जानें क्‍या थी वजह

कृष्‍ण की द्वारका की तरह पानी में समा गए दुन‍िया के ये 5 शहर, जानें क्‍या थी वजह


पानी में दफन हो गए हैं दुन‍िया के ये 5 और शहर : एक शाप के चलते भगवान श्रीकृष्‍ण की द्वारका जलमग्‍न यानी क‍ि पानी में समा गई। यह क‍िस्‍सा अमूमन लोग जानते हैं लेक‍िन क्‍या आप जानते हैं क‍ि व‍िश्‍वभर में कई ऐसे शहर हैं जो पानी में दफन हो गए। अगर आपको इस बारे में नहीं पता है तो यह लेख आपके बहुत काम का है। हालांक‍ि पानी में देश और शहरों के डूबने के बारे में कुछ लोग इसे प्रकृति का कोप बताते हैं तो कुछ कहते हैं क‍ि ऐसा पृथ्‍वी के बढ़ते तापमान के कारण होता है। तो आइए ऐसे ही कुछ 5 शहरों के बारे में जानते हैं….
द्वार‍िका Dwarka, Gulf of Cambay, India : पानी में दफन हो चुके शहरों की बात कर रहे हैं तो बात सबसे पहले द्वार‍िकाधीश यानी क‍ि भगवान श्रीकृष्‍ण की द्वारका की। भारत के गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में प्राचीन द्वारका शहर के अस्तित्व मिले हैं। मान्‍यता है क‍ि यह भगवान कृष्ण की प्राचीन नगरी द्वारका है। यह भारत के सात अत्‍यंत प्राचीन शहरों में से एक है। गोमती नदी के किनारे स्थित यह शहर भगवान कृष्ण की मृत्‍यु के बाद ही समुद्र में जलमग्न हो गया।
क्वांडाओ झील, चीन की लॉयन स‍िटी Lion City of Quiandao Lake, China : पानी के अंदर बसे दुनिया के प्राचीन और शानदार शहरों में से एक चीन का लॉयन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ लेक है। जानकारी के अनुसार इस शहर को पूर्वी हान राजवंश के दौरान बनाया गया था। इसका क्षेत्रफल 62 फुटबॉल ग्राउंड के बराबर है। यह लगभग 85 से 131 फीट सतह के नीचे स्थित है।
योनागुनी-जिमा, जापान के पिरामिड the pyramids of yonaguni-jima, japan : कुछ साल पहले जापान के र्यूक्यू आइलैंड के नजदीक द पिरामिड ऑफ युनागुनी-जिमा का अस्तित्व मिला। एक ही पत्थर से बने इस पिरामिड को लेकर जानकारों में आपसी मतभेद है। कोई इसे मानव निर्मित कहता है तो कोई इसे प्रकृति द्वारा निर्मित बताता है। जानकारी के अनुसार यह 10000 ई.पू. समुद्र में जलमग्न हो गया था। वर्तमान में यह 250 फीट गहरे पानी में है।