
लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 6 विकेट से हार मिली। हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने उनकी टीम को अधिक रन बनाने चाहिए थे। 11 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 155 रन था। इसके बाद भी 20 ओवर में टीम 228 रनों तक ही पहुंच पाई।
ऋषभ पंत ने बैटिंग को ठहराया हार का जिम्मेदारी – एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद बात करते हुए कहा, ‘जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, मुझे लगता है कि हमें और ज्यादा रन बनाने चाहिए थे। लेकिन कुछ अच्छे संकेत जरूर मिले हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। लड़कों ने आजादी से खेला, लेकिन आखिर में मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, क्योंकि वे इन परिस्थितियों के आदी हैं।निश्चित रूप से हम 10-15 रन पीछे रह गए।’
पंत ने गेंदबाजों को डिफेंड किया – ऋषभ पंत ने अपनी टीम के गेंदबाजों को डिफेंड करते हुए मानना है कि इस तरह के विकेटों पर गेंदबाजों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘एक समय हमारा उन पर पलड़ा भारी था। इस तरह के विकेट पर आप गेंदबाजों को दोष नहीं दे सकते। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमें थोड़ी अच्छी किस्मत की जरूरत है।’
रोहित और रिकेल्टन की तूफानी पारी – लखनऊ सुपर जायंट्स के 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने चोट के बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के बीच पहले विकेट की 143 रन की तूफानी साझेदारी की बदौलत आठ गेंद शेष रहते चार विकेट पर 229 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। रोहित शर्मा 44 गेंदों पर 84 जबकि रिकेल्टन ने सिर्फ 32 गेंदों पर 83 रन ठोके।
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने सिर्फ 16 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया था। इस सीजन फॉर्म से जूझ रहे पूरन ने 21 गेंद पर एक चौका और 8 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद पर 44 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े जिससे सुपर जायंट्स ने पांच विकेट पर 228 रन बनाए।a
Home / Sports / 228 रन डिफेंड नहीं कर पाई लखनऊ सुपर जायंट्स, ऋषभ पंत ने बैटिंग पर क्यों फोड़ा हार का ठीकरा?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website