Thursday , May 7 2026 6:38 PM
Home / Business & Tech / CMF की नई स्मार्टवॉच पेश, सैमसंग ला सकता है बजट फोन और LG के नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च

CMF की नई स्मार्टवॉच पेश, सैमसंग ला सकता है बजट फोन और LG के नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च


नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने अपनी प्रीमियम स्मार्टवॉच Watch 3 Pro को पेश क‍िया है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले, ChatGPT इंटीग्रेशन और 13 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है। दूसरी ओर, सैमसंग का नया बजट-फ्रेंडली फोन Galaxy A27 जल्द लॉन्च हो सकता है। GoBoult ने भारत में Mustang GT20 और GT40 स्पीकर्स लॉन्च किए हैं। LGने भी नए प्रोडक्‍ट्स द‍िखाए हैं।
6 मई 2026 की प्रमुख टेक-गैजेट न्‍यूज में शाम‍िल हैं- सीएमएफ की वॉच, सैमसंग की अपकम‍िंंग ड‍िवाइस के बारे में जानकारी, एलजी के मार्केट में आए नए प्रोडक्‍ट और GoBoult के मस्टैंग थीम वाले दो स्पीकर्स। अगर आप अच्छे पोर्टेबल स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं तो GoBoult स्‍पीकर की कीमत 6 हजार रुपये से कम है। इनका लुक मार्शल के पोर्टेबल स्पीकर्स जैसा है। इसके अलावा, CMF ने अपनी स्मार्टवॉच भी पेश की है, जिसमें कई हेल्पफुल फीचर्स मिल रहे हैं। सैमसंग Galay A सीरीज में नया फोन लॉन्च करने पर विचार कर रहा है, जिसकी जानकारी लीक हो गई है। एलजी ने भारत में नए प्रोडक्‍ट्स को पेश क‍िया है।
CMF की नई स्मार्टवॉच – CMF Watch 3 Pro स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS और AI पावर्ड फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच 131 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग टूल्स शामिल हैं। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, ChatGPT इंटीग्रेशन, ट्रांसक्रिप्शन के साथ वॉयस रिकॉर्डिंग और जेस्चर कंट्रोल्स की सुविधथा भी मिलती है।
CMF का दावा है कि Watch 3 Pro एक बार चार्ज होने पर 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। यह स्मार्टवॉच मेटल बॉडी, IP68 रेटिंग और Nothing X कंपेनियन ऐप के सपोर्ट के साथ आती है। भारत में CMF Watch 3 Pro की कीमत 7,999 रुपये है। एक लिमिटेड-टाइम लॉन्च ऑफर के तहत इस स्मार्टवॉच को 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। CMF Watch 3 Pro की अर्ली एक्सेस सेल 7 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
आने वाला है सैमसंग का नया फोन – GalaxyClub की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung की ब्राजील वेबसाइट पर Galaxy A27 को कुछ समय पहले स्पॉट किया गया था। इसे Samsung Wallet के लिए कम्पैटिबल हैंडसेट के तौर पर लिस्ट किया गया है, साथ ही Galaxy A सीरीज के दूसरे फोन भी इसमें शामिल हैं। Samsung की वेबसाइट पर फोन का दिखना इस ओर इशारा कर रहा है कि फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि इसके डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए एक होल-पंच कटआउट दिया जाएगा और पिछले पैनल पर तीन कैमरे वर्टिकल तरीके से लगे होंगे। इस हैंडसेट में Samsung का Key Island फीचर भी मिल सकता है।
LG ने लॉन्‍च किए नए प्रोडक्‍ट्स – LG ने भारत में नई प्रोडक्‍ट्स को पेश किया है। इनमें फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, AI पावर्ड DD वॉशिंग मशीन, कन्वर्टिबल ओवन और ‘ट्रू स्टीम’ डिशवॉशर शामिल हैं। कंपनी भारत का पहला फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर लेकर आई है। इन्‍हें 574L से 610L कैप‍िसि‍टी में लाया गया है। इसमें AI ThinQ वाई-फाई कनेक्टिविटी मिलती है और शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये है।
कंपनी ने वॉशिंग मशीन AI DD 2.0 तकनीक को जोड़ा है, जो कपड़ों के प्रकार और वजन को पहचानकर खुद ही धोने का तरीका (Wash Motion) चुन लेती है। इसमें ‘पेट केयर’ और ‘माइक्रोप्लास्टिक केयर’ जैसे विशेष फीचर्स भी हैं। इसके अलावा, एसेंशियल और मिड सेगमेंट में 8kg से 12kg क्षमता वाली नई टॉप-लोड और सेमी-ऑटोमैटिक (AX सीरीज) मशीनें पेश की गई हैं, जो कम पानी के दबाव और भारतीय परिस्थितियों (जैसे कठोर पानी) में भी बेहतर काम करती हैं।
GoBoult के दो नए स्पीकर्स – GoBoult ने दो ने स्पीकर्स लॉन्च किए हैं। इसमें Mustang GT20 और GoBoult Mustang GT40 शामिल है। Mustang GT20 को 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि, कुछ समय बाद यह 3,999 रुपये में बिकेगा।
वहीं, GoBoult Mustang GT40 को 3,999 रुपये की लॉन्च कीमत में पेश किया गया है। बाद में इसकी कीमत 5,999 रुपये हो जाएगी। ये दोनों स्पीकर अभी GoBoult की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन फ्लिपकार्ट जैसे लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
इन नए स्पीकर्स में मेटैलिक रेस ग्रिल डिजाइन, लेदर टेक्सचर्ड फिनिश, RGB लाइटिंग और Mustang थीम वाली डिटेलिंग दी गई है। ये Marshall के पोर्टेबल स्पीकर्स से काफी मिलते-जुलते हैं। दोनों मॉडल Bluetooth 6.0, TWS पेयरिंग और कई कनेक्टिविटी ऑप्शन को सपोर्ट करते हैं।