राखी के दिन इन देवताओं को जरूर बांधें रक्षासूत्र : रक्षाबंधन के दिन भाईयों को तो राखी बांधी ही जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन देवताओं को भी राखी बांधने की पुरानी परंपरा है। सनातन धर्म के अनुसार रक्षाबंधन के दिन अगर भगवानों को राखी बांध दी जाए तो वर्षभर वह आपकी खुशियों और मान-सम्मान की रक्षा करते हैं। साथ ही जीवन में आने वाले संकट और परेशानियां भी दूर करते हैं। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन किन भगवानों को और कौन से रंग का रक्षासूत्र बांधना चाहिए?
प्रथम पूज्य गणपति को ऐसे बांधें राखी : सनातन धर्म में गणपति बप्पा को प्रथम पूज्य माना गया है इसलिए राखी के दिन सर्वप्रथम गणेशजी को राखी बांधनी चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि गणपति को लाल रंग की ही राखी बांधें। मान्यता है कि ऐसा करने से लाइफ की सारी टेंशन और प्रॉब्लम्स खत्म हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
भोलेनाथ को राखी बांधना बिल्कुल न भूलें : राखी का पर्व सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और यह सावन का अंतिम दिन होता है। इसलिए इस दिन भोलेनाथ को राखी जरूर बांधनी चाहिए। मान्यता है कि इस दिन शिवजी को नीले रंग का रक्षासूत्र बांधने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और सुख-संपन्नता का वास होता है।
कन्हैयाजी को राखी बांधना तो बिल्कुल न भूलें : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राखी बांधने की परंपरा द्रौपदी के कन्हैया को रक्षासूत्र बांधने से ही हुई थी। कन्हैयाजी द्रौपदी को अपनी बहन मानते थे और उनकी रक्षा का वचन भी दिया था। कथा के अनुसार चीरहरण के समय भगवान कृष्ण ने चीर बढ़ाकर द्रौपदी के मान-सम्मान की रक्षा की थी। मान्यता है कि श्रीकृष्ण को हरे रंग की राखी बांधने से वह जीवन की सारे दु:ख दूर कर देते हैं।
Home / Spirituality / राखी के मौके पर इन देवताओं को राखी बांधना होता है शुभ, जानें किनको राखी बांधने से क्या लाभ