Tuesday , August 4 2026 12:58 AM
Home / News / महिला ने 14 बिल्लियों के साथ किया कुछ एेसा काम

महिला ने 14 बिल्लियों के साथ किया कुछ एेसा काम

11
मेलबर्न:कुछ लोग पालतू जानवरों को बड़े प्यार से रखते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक 43 वर्षीय महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी उसने वूडविले वेस्ट में स्थित अपने घर में 14 बिल्लियों को बंद कर दिया।भूख की तड़प में बिल्लियां एक दूसरे को खा-खाकर मर गईं।वैसे ये मामला पिछले साल सितंबर का है।जब तक पुलिस को खबर मिली तब तक 13 बिल्लियों की मौत हो चुकी थी और एक जिंदा बची बिल्ली की हालत बहुत खराब थी।

चीफ इंस्पेक्टर एंड्रीया लेविस के मुताबिक,घर में बिल्लियों के मांस के टुकड़े यहां-वहां बिखरे थे।इसके बाद महिला के खिलाफ पोर्ट एडिलेड मजिस्ट्रेट कोर्ट में केस दर्ज किया गया।कोर्ट ने इसे महिला की मानसिक बीमारी बताया और महिला को 2 हफ्ते सलाखों के पीछे गुजारने पड़े, लेकिन यह सजा कोर्ट के नोटिस के बावजूद सुनवाई पर नहीं पहुंचने के लिए दी गई थी।पुलिस के मुताबिक,जिंदा बची एक मात्र ट्रूपर नाम की बिल्ली अब ठीक है।हालांकि महिला को कोई बड़ी सजा नहीं दिया जाना भी चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *