Tuesday , March 31 2026 5:52 AM
Home / News / जयशंकर ने UNSC में लगाई चीन की क्लास… यूक्रेन पर दोहराया पीएम मोदी का मंत्र, बोले- यह युद्ध का युग नहीं हो सकता

जयशंकर ने UNSC में लगाई चीन की क्लास… यूक्रेन पर दोहराया पीएम मोदी का मंत्र, बोले- यह युद्ध का युग नहीं हो सकता


भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को ब्लैकलिस्ट करने में अड़ंगा लगाने के लिए चीन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब ‘दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक आतंकवादियों पर प्रतिबंध’ लगाने की बात आती है तो कुछ देश ‘दंड मुक्ति’ की सुविधा प्रदान करते हैं। UNSC में बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि राजनीति को कभी भी जवाबदेही से बचने के लिए कवर प्रदान नहीं करना चाहिए। विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पीएम मोदी की बात को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है।
जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत हर तरह के युद्ध को तत्काल समाप्त करने और वार्ता और कूटनीति की राह पर लौटने की जरूरत को दृढ़ता से दोहराता है। स्पष्ट रूप से जैसा पीएम मोदी ने कहा था, ‘यह युद्ध का युग नहीं हो सकता’। उन्होंने कहा कि शांति और न्याय हासिल करने के व्यापक प्रयास के लिए ‘दंड मुक्ति’ के खिलाफ लड़ाई बेहद अहम है। सुरक्षा परिषद को इस संबंध में एक स्पष्ट संदेश देना चाहिए। राजनीतिक को कभी भी जवाबदेही से बचने के लिए कवर प्रदान नहीं करना चाहिए।