Friday , May 8 2026 7:15 PM
Home / News / India / Chandra Grahan 2022: भारत समेत दुनिया के कई देशों में 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा

Chandra Grahan 2022: भारत समेत दुनिया के कई देशों में 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा


दीवाली के अगले दिन आंशिक सूर्य ग्रहण के लगभग एक पखवाड़े बाद भारत और दुनिया के कई अन्य देशों में 8 नवम्बर को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी देबी प्रसाद दुआरी ने यह जानकारी दी।
दुआरी ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के अलावा एशिया के कई अन्य हिस्सों, उत्तर व दक्षिण अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर व प्रशांत महासागर क्षेत्र के लोग इस खगोलीय घटना का दीदार कर सकेंगे। दुआरी ने कहा कि पूर्ण चंद्र ग्रहण हर जगह नहीं दिखाई देगा और शुरूआत में लातिन अमरीका के कुछ देशों में आंशिक चंद्र ग्रहण नजर आएगा।