
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह किचन में बर्तन साफ करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही लोग मौज लेने लगे। तस्वीर में सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली के एक हाथ में बर्तन धोने वाला है, जबकि उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा उन्हें हाथों में पकड़ी हुई हैं। दोनों के चेहरे पर स्माइल है और दोनों ही क्यूट दिख रहे हैं।
तस्वीर में विराट कोहली हाफ लोअर और वाइट रंग की प्रिंटेड टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। आंखों पर गॉगल उनके लूक्स और भी शानदार बना रहा है। दूसरी ओर, अनुष्का ने जिंस और टी-शर्ट पहनी हुई है। इस तस्वीर पर कुछ लोगों ने कॉमेंट करते हुए पूछा है कि क्या आपका किचन में गंदा है? तो कुछ ने पूछा- रसोड़े में कौन था? एक ने कॉमेंट किया कि बीवी के सामने इनकी भी नहीं चलती। खैर, तस्वीर में यह कपल क्यूट नजर आ रहा है और खुश है।
बता दें कि पूर्व कप्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी। इसके साथ ही भारत का सफर समाप्त हो गया था। इसके बाद विराट वाइफ संग हिमाचल घूमने गए थे। यहां से कई तस्वीरें भी वायरल हुईं थीं, जिनमें वह फैंस के साथ किसी सामन्य व्यक्ति जैसे तस्वीरें खिंचवाते नजर आए थे। दूसरी ओर, उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था। यहां हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत ने टी-20 सीरीज 1-0 से अपने नाम किया था, जबकि पहला मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया था।
तीसरा मैच बारिश की वजह से DLS नियम के अनुसार टाइ रहा था। तीसरे मैच में जब बारिश आई तो भारत के 75 रन थे, जबकि DLS नियम के अनुसार उसे जीत के लिए 76 रन बनाने थे। ऐसे में मैच को टाइ घोषित किया गया। दूसरा मैच भारत ने 65 रनों से अपने नाम किया था, जिससे सीरीज उसके नाम 1-0 से हो गई।
Home / Sports / घर में बर्तन धोते दिखे ‘अरबपति’ विराट कोहली, वाइफ अनुष्का के सामने इनकी भी नहीं चलती!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website