Monday , June 30 2025 8:00 PM
Home / Off- Beat / बिपरजॉय चक्रवात: अरब सागर में ऊंची-ऊंची लहरें, तूफानी हवाएं… गुजरात और महाराष्ट्र के खौफनाक VIDEOS

बिपरजॉय चक्रवात: अरब सागर में ऊंची-ऊंची लहरें, तूफानी हवाएं… गुजरात और महाराष्ट्र के खौफनाक VIDEOS


बिपरजॉय चक्रवात के चलते गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में खौफ है। अरब सागर से उठती ऊंची-ऊंची लहरें डरा रही हैं। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं अपने रास्‍ते में सब कुछ उखाड़ फेंकने पर आमादा हैं। गुजरात के 10 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, जामनगर, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, मोरबी समेत कई जिलों में NDRF की टीमें अलर्ट पर हैं। मुंबई समेत महाराष्‍ट्र के तटवर्ती क्षेत्रों में भी प्रशासन मुस्‍तैद है। मौसम विभाग के अनुसार, बिपरजॉय तूफान अभी और विकराल रूप लेगा। यह अभी पोरबंदर से करीब 270 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मौजूद है। बिपरजॉय के 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों से टकराएगा। सोशल मीडिया पर चक्रवात बिपरजॉय के जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर कोई भी सिहर जाए।
Biparjoy Cyclone: गुजरात के तट पर अरब सागर में काफी ऊंची लहरें उठ रही हैं। भारतीय कोस्ट गार्ड की टीमें इलाके में पैट्रोल कर रही हैं कि अगर कोई फंसा हो तो उसे निकाला जाए। वीडियो में देखिए पैट्रोल बोट से कैसे लहरें टकरा रही हैं।