Tuesday , April 28 2026 1:28 AM
Home / News / अमेरिकी सदन से मैक्कार्थी के निष्कासित होते ही हाउस स्पीकर के लिए जंग शुरू, स्कैलिस और जॉर्डन बने दावेदार

अमेरिकी सदन से मैक्कार्थी के निष्कासित होते ही हाउस स्पीकर के लिए जंग शुरू, स्कैलिस और जॉर्डन बने दावेदार


अमेरिकी सदन में बुधवार को केविन मैक्कार्थी के ऐतिहासिक निष्कासन के बाद स्टीव स्कैलिस और प्रतिनिधि जिम जॉर्डन सदन के अगले स्पीकर बनने की दौड़ में शामिल हो गए और दोनों के बीच मैक्कार्थी की जगह लेने की जंग शुरू हो गई। हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी के निष्कासन और उनके दोबारा चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद हाउस रिपब्लिकन दो गुटों में बंट गए हैं। अब यह देखा जाना बाकी है कि क्या अमेरिकी सदन अपने उत्तराधिकारी के लिए एकजुट होता है या नहीं ।
बता दें कि मंगलवार को अमेरिकी संसद ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सदन के स्पीकर केविन मैक्कार्थी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। अमेरिका के 234 सालों में ऐसा पहली बार ऐसा देखने को मिला है, जब किसी सदन से स्पीकर को बाहर किया हो। 57 वर्षीय केविन मैक्कार्थी, नैंसी पेलोसी की जगह प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष चुने गए थे। चूँकि नवंबर के मध्य में अमेरिकी कांग्रेस को शटडाउन का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए यह जोखिम बहुत अधिक है क्योंकि स्पीकर के अभाव में सदन पहले से अधूरा है ।
रिपब्लिकन को अगले मंगलवार को एक मंच पर स्पीकर उम्मीदवारों को सुनने की उम्मीद है, जिससे अगले संभावित हाउस-वाइड स्पीकर वोट अगले बुधवार 11 अक्टूबर को निर्धारित होंगे। जै स्कैलिस और जॉर्डन की दावेदारी के अलावा ओक्लाहोमा के प्रतिनिधि केविन हर्न, जो रिपब्लिकन स्टडी कमेटी के नाम से जाने जाने वाले एक रूढ़िवादी समूह के अध्यक्ष हैं, ने बुधवार को कहा कि वह अभी भी स्पीकर के लिए दौड़ पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।
उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि कांफ्रेंस “आगे बढ़े” और उन्हें “अपनी बंदूकें एक-दूसरे पर नहीं, बल्कि बाहर की ओर रखनी चाहिए।” गौरतलब है क् रिपबल्किन पार्टी मैक्कार्थी के कुछ फैसलों से नाराज थी, जिसमें शटडाउन टालने के लिए लाए गए प्रस्ताव को पास कराने में उनकी अहम भूमिका भी शामिल है। यह भी माना जा रहा है कि मैक्कार्थी को स्पीकर के पद से हटाने के पीछे डोनाल्ड ट्रम्प का दिमाग है, जो खुद कई आपराधिक अभियोगों का सामना कर रहे हैं।