Monday , October 12 2026 11:10 AM
Home / News / कस्टमर डाटा चोरी मामले में ‘ब्रिटेश एयरवेज’ पर 18.3 करोड़ पाउंड का जुर्माना

कस्टमर डाटा चोरी मामले में ‘ब्रिटेश एयरवेज’ पर 18.3 करोड़ पाउंड का जुर्माना


‘ब्रिटेश एयरवेज’ के हजारों यात्रियों के बैंक खातों की जानकारी कम्प्यूटर हैकर द्वारा चोरी किए जाने के मामले में उस पर 18.3 करोड़ पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।
एयरलाइन की मूल कम्पनी आईएजी ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन सूचना आयुक्त कार्यालय ने ‘ब्रिटेन डेटा संरक्षण अधिनियम’ के तहत एयरलाइन को करीब 18.3 करोड़ पाउंड का जुर्माना नोटिस जारी किया है।
आईएजी ने कहा कि जुर्माना ब्रिटेश एयरवेज के 2017 के कुल कारोबार का 1.5 प्रतिशत है। ब्रिटेश एयरवेज के सीईओ एलेक्स क्रूज ने कहा कि एयरलाइन जुर्माने से ‘‘ स्तब्ध और निराश” है।