Friday , July 31 2026 4:28 AM
Home / Entertainment / रीहैब में जाने के बाद से बेहतर महसूस कर रही हैं एक्ट्रेस अमांडा बाइन्स

रीहैब में जाने के बाद से बेहतर महसूस कर रही हैं एक्ट्रेस अमांडा बाइन्स


अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा बाइन्स रीहैबिलिटेशन फैसिलिटी में इलाज करा रही हैं और इससे वे बेहतर महसूस कर रही हैं व खुद पर ध्यान दे पा रही हैं। वे जनवरी में रीहैब सेंटर गई थीं और तब से उनका इलाज चल रहा है।

उनके परिवार के वकील टेमर आर्मिनेक ने पीपल डॉट कॉम को बताया, अमांडा दिसंबर में एफआईडीएम (फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनम एंड मर्चेडाइजिंग) से ग्रेजुएट होने के बाद बेहतर महसूस कर रही हैं और अपनी सेहत व खुशी पर ध्यान दे रही हैं। अटॉर्नी ने कहा कि वे पढऩे और व्यायाम करने को समय दे रही हैं।

अपनी नई लाइन के लिए स्केच कर रही हैं और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें। इससे पहले एक सूत्र ने कहा था कि बाइन्स इस साल की शुरुआत में रीहैबिलिटेशन गई थीं और नशे की लत से छुटकारा पाने और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज करा रही हैं।