
अमेरिका में एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के तहत देश के अंदर सभी उड़ानों को रोक दिया गया है। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने शुक्रवार दोपहर को सभी फ्लाइट को ग्राउंडेड करने का आदेश दिया, जिसके चलते सभी एयरपोर्ट पर उड़ानें बाधित हैं। FAA ने नोटिस में कहा है कि “असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों” से रोक लगाई गई है। 11 सितम्बर (9/11) 2001 के हमलों के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है। इसके पहले जनवरी 2023 में उड़ानों को रोका गया था। उस समय FAA के मुख्य कम्यूटर सिस्टम में खराबी आ गई थी।
FAA से उड़ानों पर रोक लगाए जाने के बाद अमेरिका के कई प्रमुख हवाई अड्डों से पिछले कुछ घंटों में कोई रवाना नहीं हुआ है। शिकागो इंटनरेशनल एयरपोर्ट से पिछले दो घंटे से कोई उड़ान नहीं भरी गई है। फ्लाइटरडार24 की पोस्ट में बताया गया है कि अमेरिका के प्रमुख हवाई अड्डों से शाम 4 बजे (स्थानीय समयानुसार) के बाद से कोई विमान रवाना नहीं हुआ है। न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी और वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट से आखिरी बार दोपहर 3.35 बजे उड़ानें भरी गईं।
क्यों रोकी गई फ्लाइट? – ग्राउंड स्टॉप की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है लेकिन FAA के एक प्रवक्ता ने कम्युनिकेशन में समस्या बताई है जिसका असर एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स पर पड़ा है। ये सेंटर देशभर में फ्लाइट की आवाजाही को संभालते हैं। परिवहन मंत्री शॉन डफी ने बताया कि FAA के टेक्निशियन इसकी जांच कर रहे हैं। CNN ने एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में बताया कि FAA को अभी तक नहीं पता है कि असल में क्या हो रहा है।
DHS का राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरे से इनकार – डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) कहा कहना है कि ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे यह शक हो कि अमेरिका में सभी उड़ानों को रोकने के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कोई खतरा हो। अमेरिकी गृह मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह हमारे खिलाफ कोई खतरनाक हमला था। यह बस एक टेलीकम्युनिकेशन आउटेज है। उन्होंने यह भी कहा कि इसका एक दिन पहले हुए माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज से कोई संबंध नहीं है।
Home / Uncategorized / अमेरिका में एक साथ सभी उड़ानों पर रोक, FAA ने देशभर में फ्लाइट को किया ग्राउंडेड, 9/11 हमले के बाद दूसरी बार ऐसा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website