
एक्ट्रेस अमांडा होल्डन को लंदन में रेडियो सेंटर के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान अमांडा स्टाइलिश लुक में दिखीं। मल्टी कलर के टाॅप के साथ ब्लैक लैदर स्कर्ट में अमांडा काफी खूबसूरत नजर आईं।
इसके साथ मिनिमल मेकअप, शेड्स, ओपन शाॅर्ट हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट हील्स पेयर किए हैं। लंदन की सड़कों पर अमांडा स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।
मीडिया को देख उन्होंने ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। अमांडा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website