
वाशिंगटन। चीन और अमेरिका एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। दोनों देशों के बीच व्यापारिक मसलों, साइबर हैकिंग और जासूसी के चलते तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के कानून प्रवर्तनालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने चीन को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा बताया है।
सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका के न्याय विभाग एवं होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के अधिकारियों ने चीन के जासूसी के गैर पारंपिक तरीकों, बौद्धिक संपदा की चोरी को स्पष्ट किया, जिन्होंने अमेरिकी सांसदों को बुधवार को इस बारे में बताया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website