Friday , July 31 2026 5:14 AM
Home / Entertainment / इस बात से शर्मिंदगी महसूस नहीं करतीं अमेरिकी गायिका बीबी रेक्सा

इस बात से शर्मिंदगी महसूस नहीं करतीं अमेरिकी गायिका बीबी रेक्सा


से माई नेम जैसे गीत के लिए जानी जाने वाली अमेरिकी गायिका बीबी रेक्सा का कहना है कि वह बायपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त हैं। वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम के मुताबिक, पॉप स्टार ने अपनी बीमारी के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात को लेकर कोई शर्मिंदगी नहीं है। उन्होंने सोमवार को इस बारे में खुलासा किया।

29 वर्षीय गायिका ने ट्विटर पर लिखा कि लंबे अरसे तक मैं यह नहीं समझ पाई कि मैं क्यों बीमार महसूस करती थी। मैं इतना परेशानी क्यों महसूस करती थी कि मैं घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थी या लोगों के इर्द-गिर्द मौजूद नहीं होना चाहती थी और मैं क्यों बहुत ज्यादा उत्साहित महसूस करती थी जो मुझे सोने नहीं देता था, मुझे काम करने से या संगीत तैयार करने से रोक नहीं पाता था।

मैं अब जानती हूं कि ऐसा क्यों था। उन्होंने कहा कि मैं बायपोलर हूं और इसे लेकर अब मैं बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं हूं। इस बीमारी में व्यक्ति का मिजाज बदलता रहता है और वह कभी अवसाद से घिर जाता है तो कभी ज्यादा उत्साहित व उन्मादी हो जाता है।