Saturday , May 9 2026 2:02 AM
Home / News / चीन से तनाव के बीच जापान में परमाणु नीति पर बहस, अमेरिका के न्यूक्लियर अंब्रेला पर सवाल

चीन से तनाव के बीच जापान में परमाणु नीति पर बहस, अमेरिका के न्यूक्लियर अंब्रेला पर सवाल


जापान की विपक्षी संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद ओकाडा ने तीन राष्ट्रीय सुरक्षा दस्तावेजों में संशोधन की प्रक्रिया में परमाणु हथियारों से लैस अमेरिकी जहाजों से निपटने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
चीन से बढ़ती तल्खी के बीच जापान में न्यूक्लियर पॉलिसी को लेकर बहस ने जोर पकड़ ली है। सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री इत्सुनोरी ओनोडेरा ने रविवार को कहा है कि देश को नॉन-न्यूक्लियर प्रिंसिपल (गैर-परमाणु सिद्धांत) पर बहस की जरूरत है। पूर्व पीएम शिगेरू इशिबा का मानना है कि इससे देश को फायदा नहीं होगा। हाल ही में पीएमओ अधिकारी ने जापान के परमाणु हथियार संपन्न करने की वकालत की थी।
जापानी अखबार असाही शिंबुन ने अपनी एक रिपोर्ट में अनाम अधिकारी के हवाले से कहा कि जापान को परमाणु हथियार रखने चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, यह अधिकारी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को सुरक्षा नीतियों से संबंधित मामलों पर सलाह देने के लिए जिम्मेदार है। एक महीने पहले खुद पीएम ताकाइची ने ऐसा ही कहा था, जिस पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे।
अमेरिका पर निर्भरता – सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की सुरक्षा अनुसंधान परिषद के प्रमुख ओनोडेरा ने अमेरिकी परमाणु छतरी पर निर्भरता का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी समीक्षा होनी चाहिए। ओनोडेरा ने कहा कि सरकार की मौजूदा नीति तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों को बनाए रखना है। अमेरिकी परमाणु छतरी पर निर्भरता का मतलब पूरी तरह अमेरिका से रक्षा के लिए कहना है। उन्होंने कहा कि परमाणु मुद्दों के बारे में सोचना जरूरी है।