
अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियक ‘यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट’ पश्चिम एशिया पहुंचा है। यह रविवार को क्षेत्र में पहले से मौजूद दो अमेरिकी विमानवाहक पोतों के साथ जुड़ गया है। इससे अब इस इलाके में अमेरिकी नौसेना के तीन ‘कैरियर स्ट्राइक ग्रुप’ मौजूद हो गए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है। ईरान ने हाल ही में बहरीन में अमेरिकी सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करेंगे।
यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अधिकार क्षेत्र में पहुंच गया है। कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में कैरियर एयर विंग 11, क्रूजर USS चोसिन और दो डिस्ट्रॉयर, USS पॉल हैमिल्टन और USS डेकाटूर शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन के भीतर ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान फिर शुरू पर चर्चाओं के बीच रूजवेल्ट अब ‘यूएसएस जॉर्ज वॉशिंगटन’ और ‘यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश’ के साथ जुड़ गया है, जो पहले से इस क्षेत्र में तैनात हैं। USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश अप्रैल और USS जॉर्ज वॉशिंगटन अगस्त में यहां पहुंचे थे।
पश्चिम एशिया में अमेरिकी मौजूदगी – ईरान के पास पश्चिम एशिया में तीन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स की मौजूदगी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की बड़ी उपस्थिति को दिखाती है। इसी तरह की तैनाती इस साल अप्रैल में भी देखी गई थी, जब 2003 के इराक युद्ध के बाद पहली बार तीन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर इस क्षेत्र में तैनात किए गए थे। एक बार फिर इसी तरह की तैनाती की जा रही है।
Home / Uncategorized / ईरान से तनातनी के बीच अमेरिका का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर पश्चिम एशिया पहुंचा, फिर छिड़ेगी लड़ाई?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website