
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस के रुख पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के दो टुकड़ किए हैं। यह देश विरोधी फैसला है। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के फैसले की निंदा करती है। पूरा गीत राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी है।
वंदे मातरम् पर कांग्रेस का फैसला क्या है, जिस पर बोले अमित शाह – असल में, कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि वह ‘वंदे मातरम्’ को लेकर 1937 में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और उस समय के अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा किए गए फैसले का पूरी तरह पालन करेगी। इसी के अनुरूप पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सिर्फ दो अंतरे ही गाएंगे। वंदे मातरम् में 6 अंतरा हैं।
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1937 के सीडब्ल्यूसी के उस प्रस्ताव के कुछ अंश भी पढ़े जो महान नेताओं की मौजूदगी में पारित हुआ था और जिसमें वंदे मातरम् के दो अंतरों के गायन का निर्णय लिया गया था।
कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लियाः गृह मंत्री – बहरहाल, वंदे मातरम् के सिर्फ दो अंतरा गाने के कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने चेन्नई में न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, ‘कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया है। कांग्रेस के फैसले का बीजेपी निंदा करती है। कांग्रेस ने लाखों शहीदों का अपमान किया है। पूरा गीत राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने जो फैसला लिया था , उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 80 साल बाद सुधारा है। देश की जनता उसका विरोध नहीं सहेगी।
Home / News / अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस ने वंदे मारतम् के दो टुकड़े किए, देश विरोधी फैसला लिया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website