Saturday , May 23 2026 5:27 PM
Home / Lifestyle / असम की मां-बेटी ने मचाई हलचल, कौन मम्मी-कौन बिटिया समझना हुआ मुश्किल, सिर पर पल्लू लेकर कान्स में लूटी महफिल

असम की मां-बेटी ने मचाई हलचल, कौन मम्मी-कौन बिटिया समझना हुआ मुश्किल, सिर पर पल्लू लेकर कान्स में लूटी महफिल


​कान्स की रेड कार्पेट पर बीते साल इतिहास रचने वाली मां- बेटी की जोड़ी ने इस साल भी अपने जलवा बिखेरा। दोनों साथ में फिल्म फेस्टिवल के लिए पहुंचीं, जहां मां का ग्लैमर बेटी को टक्कर दे गया और वह उससे भी जवान लगी। तभी तो लोग भी धोखा खा गए कि इनमें से कौन बेटी है और कौन मम्मी।​
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का 23 मई को आखिरी दिन है। ऐसे में दुनियाभर की नजरें इस पर टिकी हुई हैं, तो भारतीय सितारों का जलवा बिखेरना भी जारी है। बीते साल कान्स में आकर इतिहास रचने वाली असम की मां- बेटी भी दोबारा लाइमलाइट में आ गई हैं। दोनों पहली मां- बेटी बनी थीं, जो रेड कार्पेट पर साथ आईं, तो इस साल भी उर्मिमाला बरुआ का अपनी बेटी स्निग्धा बरुआ के साथ स्टाइलिश रूप देखने को मिला।
रेड कार्पेट पर मां का ग्लैमरस अवतार ही इतना कातिलाना लगा कि वह बेटी को टक्कर दे गईं और उनकी मां कम, बहन ज्यादा लगीं। दोनों ने ही ट्विनिंग करते हुए एंट्री ली, जहां उनका स्टाइल काफी इंप्रेसिव लगा। हीरे- मोती में लदकर दोनों ने अपनी अलग छाप छोड़ी। तभी तो उन पर लोगों की नजरें बनी हुई हैं।
पहनी मनीष मल्होत्रा की कस्टम ड्रेस – मां उर्मिमाला मनीष मल्होत्रा का कस्टम आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। मिडनाइट वायलेट कलर की ड्रेस के अपर पोर्शन को कॉर्सेट की तरह डिजाइन किया और उसे पर्ल्स से सजाते हुए स्ट्रैपलेस लुक दिया। वहीं, कॉर्सेट से ही ऑफ शोल्डर स्टाइल में पर्ल्स को अटैच किया, जो उनके हाथों से होते हुए स्कर्ट पर खूबसूरती से फ्लो कर रहे हैं। जिसके साथ उनकी मरमेड स्टाइल ड्रेप्ड स्कर्ट लुक में ड्रामा ले आई। जिसके अपर पोर्शन को प्लीट्स के साथ बॉडी फिटेड रखा, तो नीचे फ्लोई प्लीटेड सिल्हूट दिया। जिसने लुक को काफी अट्रैक्टिव बना दिया।
सिर पर पल्लू लेकर पहनी बेशकीमती जूलरी – लुक में देसी तड़का लगाने के लिए उन्होंने सिर पर मैचिंग मिडनाइट वायलेट कलर की वेल को दुपट्टे की तरह ओढ़ा। जिसे वह अपने स्लीक बन में लगाए दिखीं, जो काफी स्टनिंग लगा। वहीं, उनकी जूलरी भी काफी स्टनिंग है। उन्होंने आउटफिट से मैचिंग 25 कैरेट का वायलेट amethyst और 40 कैरेट डायमंड नेकलेस पहना, तो साथ में मैचिंग इयररिंग्स, डायमंड ब्रेसलेट और रिंग्स वाला अंदाज भी लुक को लग्जूरियस बना रहा है।
बेटी ने की मां से ट्विनिंग – अब बेटी स्निग्धा के कान्स लुक की बात करें, तो वह प्लश सिल्क ड्रेप्ड आउटफिट पहने हुए हैं। जिसे भी मनीष ने ही डिजाइन किया। इसे उन्होंने पर्ल्स के साथ मां जैसे ट्विनिंग अंदाज में बनवाया। जहां वह डीप प्लंजिंग नेकलाइन वाला पर्ल्स डिटेल वाला ब्लाउज पहने हुए है। जिस पर न सिर्फ पर्ल्स लगे हैं, बल्कि इससे पर्ल्स की माला भी लटकी हुई है, जिसे वह अपने हाथ पर कैरी किए दिखीं। साथ में उनकी प्लेन स्कर्ट भी स्टनिंग लगी। जिसके अपर पोर्शन को बॉडी फिटेड रखा और फिर निचले हिस्से को बैलून बॉल गाउन स्टाइल वॉल्यूम दे दी।
पहनी 120 कैरेट की जूलरी – स्निग्धा ने भी अपनी मम्मी की तरह मैचिंग पल्लू को अपने स्लीक बन से अटैच किया और वेस्ट पर पीछे टकइन कर लिया। जिसने लुक में ग्लैमर के साथ देसी ब्यूटी ऐड की, तो उनका स्टनिंग डायमंड और रूबी नेकलेस लुक में चमक जोड़ गया। 120 कैरेट का रूबी और 80 कैरेट के डायमंड ने उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट किया। जिसे बनाने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा। वहीं, लेयर्ड नेकलेस, ब्रेसलेट, इयरकफ सहित सारी डिटेल्स स्टनिंग लगी, तो पर्ल्स वाली हेयर एक्सेसरी भी दिल जीत गई।
50,000 क्रिस्टल से सजा गाउन भी पहना – अब मम्मी उर्मिमाला के हैंड एम्बेलिश्ड गाउन लुक पर गौर करें, तो इस 50,000 क्रिस्टल लगे हैं। जिसे तैयार करने में Jolly Polly को 1,200 घंटों का समय लग गया। स्ट्रैपलेस गाउन की नेकलाइन को कटआउट डिटेल देकर टीज एलिमेंट बढ़ाया। जहां बॉडी हगिंग गाउन के अपर पोर्शन को सिल्वर रखा, तो नीचे इसमें ब्लैक फिनिश देखने को मिल रही है, जिसने ट्रेल को खूबसूरत इफेक्ट दिया।
बो वाली ट्रेल से मिला क्लासी टच – गाउन के साथ उर्मिमाला ने ऑफ वाइट प्लेन लॉन्ग ट्रेल भी कैरी की। जिसे वह स्कार्फ की तरह दोनों हाथों पर डाले हुए हैं, जो दोनों साइड्स से खूबसूरत इल्यूजन क्रिएट कर रही है। वहीं, बैक पर दिया बो डिटेलिंग वाला पैटर्न उनके लुक को और स्टनिंग बना गया। इसके अलावा Forevery Luster की 20 कैरेट डायमंड जूलरी भी लुक में शाइन ले आई। जहां उनका लेयर्ड नेकपीस, पीयर ड्रॉप वाले इयरकफ और ब्रेसलेट वाला अंदाज स्टनिंग लगा।
बेटी का भी दिखा ग्लैमरस रूप – स्निग्धा का गाउन में स्टाइल कमाल का लगा। उन्होंने Jolly Polly कॉउचर का ब्लैक शीयर इफेक्ट वाला गाउन पहना। जिसे स्ट्रैपलेस डिजाइन देकर कॉर्सेट जैसे डिटेलिंग दी और लेस पैटर्न से इसे सजाया। जिस पर सिल्वर सेक्विन एम्बेलिशमेंट से की गई डिटेलिंग स्टनिंग लगी, तो ऑफ शोल्डर वाली एम्बेलिश्ड डिटेल भी लुक में ड्रामा ले आई। इसके अलावा फ्रिल वाली ड्रामेटिक ट्रेल इसे और क्लासी बना गई। जिसे पहनी हसीना का रेड कार्पेट लुक कमाल का लगा। जिसे उन्होंने डायमंड जूलरी के साथ पेयर किया।