Sunday , April 26 2026 9:04 AM
Home / News / यूक्रेन में हथियारबंद हमलावर ने 20 लोगों को बंधक बनाया

यूक्रेन में हथियारबंद हमलावर ने 20 लोगों को बंधक बनाया


यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में एक हथियारबंद हमलावर ने यात्रियों से भरी बस को अपने कब्‍जे में ले लिया है। इस बस में 20 यात्री सवार हैं और हमलावर ने सभी को बंधक बना लिया है। बंधक बनाए जाने की यह घटना लुट्स्‍क शहर की है। पुलिस ने पूरे इलाके को कब्‍जे में ले लिया है और बंधकों को छुड़ाने का प्रयास कर रही है।
स्‍थानीय पुलिस ने बताया कि हमलावर के पास विस्‍फोटक और हथियार है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बंधक बनाने वाली की मांग क्‍या है। पुलिस ने बताया कि उसने शहर के मध्‍यवर्ती इलाके को पूरी तरह से ब्‍लॉक कर दिया है। अपहरणकर्ता से बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्‍तृत जानकारी की अभी प्रतिक्षा है।